Tuesday, April 15, 2025

पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया एमएलसी गोपाल जी का जन्मदिन...

रिपोर्ट- सतीश शर्मा

प्रतापगढ़ : कुंडा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी का 55 वां जन्मदिन के शुभ अवसर पर ,सोमवार को कुंडा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के कुंडा अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों और अधिवक्ताओं ने केक काटकर  बड़े ही धूम-धाम से गोपाल जी का जन्मदिन मनाया। ईश्वर से लंबी उम्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया, इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ  अध्यक्ष कुंडा रुपेंद्र शुक्ला, संयुक्त मंत्री जफर सिद्दीकी,  उपाध्यक्ष बिहार शाश्वत शुक्ला राज, अधिवक्ता राकेश शुक्ला, उपाध्यक्ष कुंडा रवि मोदनवाल, शिवम मिश्रा कुशहा, पत्रकार सुहेल ,अजहरुल जीसान भाजपा नेता प्रयागराज, पत्रकार आनंद तिवारी, अपूर्व पांडेय फूलमती, समाजसेवी अमजदखान, अधिवक्ता कुलदीप मौर्या, जनसत्ता सक्रिय सदस्य लालू प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS