Friday, October 2, 2026

UIDAI आधार कार्ड बनाने/अपडेट करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त व 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल के साथ साइबर क्राइम थाना पुलिस गिरफ्तार किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर/साइबर अपराध कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज/साइबर अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 61(2)/318(4)/337 बीएनएस धारा 43/66/66C/66D आईटी एक्ट तथा धारा 36/37/39 आधार एक्ट (वित्तीय व अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण) अधिनियम से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का विवरण- अपराधी द्वारा सुनियोजित षणयंत्र के तहत किसी अन्य आधार आपरेटर की UIDAI User ID एवं PIN का उपयोग क्लोनिंग/बायपास तकनीक में करते हुये AnyDesk/Remote Access के माध्यम से आधार प्रणाली में लागिन कर UIDAI की सुरक्षा व्यवस्था को बायपास करते हुये अनाधिकृत रूप से आधार नामांकन एवं आधार अपडेट का कार्य संपादित किया जाता है।अपराध का तरीका- गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्तगणों के माध्यम से UIDAI की वेबसाइट में अनाधिकृत प्रवेश हेतु लिंक प्राप्त कर उक्त बेवसाइट पर नियम विरुद्ध AADHAR बनाने एवं संशोधन किये जाने का कार्य किया करता था। लगभग दो वर्ष पूर्व कंपनी का बैंकों के साथ प्राप्त अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण आधार ऑपरेटरों की आईडी बंद हो गई। इसी दौरान, आईपीएस ई सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (हमारा केन्द्र) के पूर्व आधार ऑपरेटर विवेक त्रिपाठी द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि कुछ व्यक्ति क्लोनिंग/बायपास तकनीक का उपयोग कर आधार संबंधी कार्य कर रहे हैं तथा इस कार्य से अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इसके बाद विवेक त्रिपाठी द्वारा आधार आईडी की बायपास/क्लोनिंग करने वाले एक तकनीकी व्यक्ति (ट्रेड/टेक व्यक्ति) से उनकी बातचीत कराई गई। बातचीत के दौरान प्रति आधार आपरेटर की आईडी एक्टिवेट करने के लिए रूपये 5,000 प्रति सेशन तथा प्रति आधार बनाने/अपडेट करने के लिए अतिरिक्त रूपये 250 लेने की बात तय हुई । सहमति बनने के उपरांत व्हाट्सएप के माध्यम से आधार ऑपरेटर की AnyDesk ID मंगाई/भेजी जाती थी। इसके बाद संबंधित ऑपरेटर के कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट एक्सेस के माध्यम से आधार आईडी एक्टिवेट कर दी जाती थी, जिसके पश्चात नए आधार कार्ड का पंजीकरण एवं आधार अपडेट का कार्य किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. अभियुक्त संदीप कुमार दुबे पुत्र अशोक कुमार दुबे निवासी अनुवा थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 44 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 50/2026 धारा 61 (2)/318(4)/337 बीएनएस धारा 43/66/66C/66D आईटी एक्ट तथा धारा 36/37/39 आधार एक्ट (वित्तीय व अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण) थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- निरी० रोहित तिवारी, साइबर क्राइम थाना, कमि० प्रयागराज। उ0नि0 राहुल कुमार, साइबर क्राइम थाना, कमि० प्रयागराज। आरक्षी सुधांशु शेखर राय, साइबर क्राइम थाना, कमि० प्रयागराज।साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर काल कर अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।सतर्क रहे, जागरुक रहे।साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।

Thursday, October 1, 2026

किसानो और जनहित की समस्याओं को लेकर सकिपा का हल्लाबोल, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में एक अक्टूबर गुरुवार को पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय मंझनपुर में हुई। बैठक में किसानो की समस्यायों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन कौशांबी किसानो एवं आम जनता की समस्यायों का निराकरण नहीं कर रहा है। आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानो और आम आदमी के हितों की अनदेखी की गई तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद जुलूस की शक्ल मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हल्लबोल करते विद्युत कटौती बंद करो बंद करो, किसानो को मुआवजा दो मुआवजा दो, के नारों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। मौके  पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन अजय सोनी की अगुवाई में सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में भारी बारिश से किसानो की फसलों के हुए नुकसान का गांव गांव सर्वे कराकर किसानो को मुआवजा देने, सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल में हुए जलभराव का निराकरण करने, गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित फसलों का तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा आदि गांवों के किसानो को मुआवजा देने, भारी बारिश से गरीबों के गिरे मकानो का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान करने और घाटमपुर, देवखरपुर और कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्रो समेत जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों से रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद कर रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसी मांगे शामिल थीं। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, मुन्ना तिवारी, फूलचंद्र लोधी, कमरूल अब्बास, सत्येंद्र तिवारी, भगवानदास वर्मा, भैरव प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।

पितृ दोष की मुक्ति का मार्ग है भागवत - बटुक महाराज...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा श्री ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में चल रहे भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर  पूज्य बटुक महाराज ने पितृपक्ष में भागवत कथा सुनने के विषय पर वर्णन करते हुए भक्तों से कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पितृ दोष की मुक्ति का मार्ग है। जो लोग पितृपक्ष के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का पठन-पाठन और श्रवण करता है तो उसके दिवंगत पूर्वजों को और पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति मिलती है और मनुष्य को पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त होती है जिससे उसके परिवार में फैली हुई नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है जिससे मन शांत और पवित्र होता है और परिवार की समृद्धि होती है।  आज की कथा में भीष्म प्रयाण, परीक्षित जन्म एवं हिरण्याक्ष उद्धार की प्रसंग का वर्णन किया गयाकथा की आरती भाजपा नेता अशोक सिंह राठौर ,महापौर गणेश केसरवानी , पूर्व पार्षद सविता केसरवानी ,पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर मिश्रा , राजेश केसरवानी,मनीष केसरवानी, पार्षद आकाश चोपड़ा पार्षद रितेश मिश्रा ,पार्षद आशीष द्विवेदी  पार्षद अनूप पासी रुद्रसेन जायसवाल राजू पाठक ,गिरीजेश मिश्रा, राजन  शुक्ला आदि सैकड़ो भक्तों ने की।

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नगर पंचायतों में सफाई, कूड़ा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं को लेकर कार्रवाई के दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मंडल के सभी जनपदों के नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल, जल निकासी, कर-करेतर राजस्व एवं जनसुविधाओं को लेकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने सभी नगर पंचायतों में ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हांकन कर 02 अक्टूबर तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 03 अक्टूबर (शनिवार) सुबह तक प्रत्येक नगर पंचायत में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए उपलब्ध वाहनों की संख्या, प्रत्येक वार्ड से नियमित कूड़ा उठान तथा कूड़े के पृथक्करण की स्थिति की जांच कराते हुए मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) में सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण सहित पूरी प्रक्रिया की फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, वर्मी कम्पोस्ट तैयार किए जाने तथा उसके उपयोग की स्थिति की भी जानकारी मांगी गई। सफाई कर्मियों द्वारा दस्ताने, जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराने तथा सभी सफाई कर्मियों का बीमा कराने के निर्देश दिए गए। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी नगर पंचायतों में एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग कराने तथा अगले गुरुवार तक नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सड़क किनारे एवं स्ट्रीट वेंडरों के लिए कूड़ा रखने एवं उसके निस्तारण की समुचित व्यवस्था अगले 15 दिनों में सुनिश्चित कराने तथा वेंडिंग स्थलों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। नालों में उचित ढाल एवं जल निकासी की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा गया। आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत 04 अक्टूबर (रविवार) को सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों के ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पेयजल में डाली जा रही क्लोरीन की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच के साथ पेयजल पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त अथवा दूषित होने की स्थिति की भी जांच की जाएगी। ओवरहेड टैंकों की फोटो सहित आख्या रविवार शाम तक तथा पेयजल पाइपलाइनों की विस्तृत रिपोर्ट 10 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। तालाबों पर हो रहे नए अतिक्रमण तत्काल हटाने तथा पुराने अतिक्रमणों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिक तालाब वाले नगर पंचायतों की सूची एवं कार्रवाई की समय-सारिणी संबंधित अपर जिलाधिकारी द्वारा तैयार कर 06 अक्टूबर (मंगलवार) तक उपलब्ध कराने को कहा गया। कांशीराम आवास योजना के आवासों में पात्र लाभार्थियों का ही निवास सुनिश्चित कराने तथा कॉलोनियों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। सभी नगर पंचायतों की मुख्य सड़कों से मिट्टी, सिल्ट एवं उगी घास-वनस्पति की सफाई अगले तीन दिनों में तथा पूरे नगर क्षेत्र की सफाई 10 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। आवारा पशुओं को यथासंभव सुरक्षित स्थान पर रखने तथा आवश्यक स्थिति में उनके सींगों पर रिफ्लेक्टर पेंट एवं रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्राम चैपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड सरसवां की ग्राम-गरौली में ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर ग्रामवासियों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं एवं आशा व ए.एन.एम. भी ग्राम में आती है। उन्होंने ग्रामवासियों से विद्यालय में शिक्षक समय से आते हैं कि नहीं, की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि शिक्षक समय से आते हैं। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, लघु सिंचाई को प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्राम चैपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कहीं-कहीं पर पानी नहीं आता है, जिस पर अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि कमियों को दूर कराकर एक हफ्ते में सम्पूर्ण ग्राम में जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आवास प्लस सर्वे के अंतर्गत 85 परिवारों को चिन्हित किया गया है, शीघ्र ही पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत और 12 लोगों को लाभान्वित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ग्राम में 29 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है एवं परिवार रजिस्टर से मिलान के उपरांत पात्र पाए गए 12 लोगों का आवेदन करा दिया गया है। 03 लोगों को दिव्यांग पेशन एवं 15 लोगों को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्राम चैपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 

विधायक पूजा पाल ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : विधायक चायल पूजा पाल, अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर तक निकाली गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. अमित पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर डॉ. नीरज कुमार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। जनपद में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत जनपदवासियों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के विषय में जागरूक किया जाएगा।  “स्वस्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है। ”मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवानें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करनें, मच्छररोधी उपाय अपनाने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देंने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखनें, पूरी बॉह वाली कमीज पैन्ट और मोजे पहननें, घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों आदि को सप्ताह में खाली कर सुखाने एवं गड्ढ़ों में जहॉ पानी इकट्ठा हो, उसे मिट्टी से भर देंने आदि के प्रति जागरूक किया जायेंगा। इसी प्रकार संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों में जलजमाव रोंकने एवं नियमित सफाई करने, जानवर बाडे़ घर से दूर रखने, जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करने, चूहे-छछूंदरों से बचनें, पीने के लिए इण्डिया मार्का के पानी का प्रयोग करने, खाने से पहले साबुन से हॉथ धोनें, खुले में शौच न करने तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करने आदि के प्रति जागरूक किया जायेंगा।

Tuesday, September 29, 2026

कमासिन माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु सीसी कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने मंगलवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन माता मंदिर परिसर में परिसर सौंदर्यीकरण हेतु नए सीसी कार्य का गंगाजल, धूप दीप फूल और लड्डू  के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले मां कमासिन देवी और हनुमान जी महाराज का अजय सोनी ने विधि विधान से पूजन किया फिर निर्माण कार्य के यंत्रों और उपकरणों की पूजा की। इसके बाद कमासिन माता मंदिर परिसर के विकास हेतु सीसी कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि कमासिन माता मंदिर परिसर पहले कच्चा था। अब यह पूरा परिसर पक्का होगा। आगे कहा कि इस परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण और यहां जनसुविधाओं की व्यवस्था हेतु मेरे द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किया जा रहा है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। आगे कहा कि इस परिसर में पेयजल, हाईमास्ट लाइट, सड़क और दो प्रवेश द्वार का पूर्ण निर्माण या स्थापना पहले ही मेरे द्वारा कराया जा चुका है। अब कच्चे परिसर को पक्का कराए जाने का मेरे द्वारा पूर्व वर्ष में दिए गए प्रस्ताव पर निर्माण कार्य आज से शुरू हो रहा है। इस निर्माण होने से कमासिन माता मंदिर परिसर खूबसूरत दिखाई देगा और मंदिर की शोभा बढ़ेगी। इस अवसर पर पुजारी बाबा, लवलेश तिवारी, राजेश यादव, रोहित सोनी, दयाराम गौतम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS