Saturday, April 12, 2025

हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव...

रिपोर्ट- सतीश शर्मा


प्रतापगढ़ : बाबागंज जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है विभिन्न मंदिरों में बजरंगबली का पूजन,हवन, भजन- कीर्तन तथा सुंदरकांड पाठ कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर पुण्य का लाभ कमाया। यह पावन पर्व हर वर्ष चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ब्लाक मुख्यालय स्थित माँ भद्रकाली मंदिर प्रांगण में  हनुमान जन्मोत्सव  के पावन अवसर पर  मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य अमित मिश्र आजाद के संयोजन में भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।हनुमान जी के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री संकठा प्रसाद मिश्र, राजेश द्विवेदी रज्जन,कामता मणि त्रिपाठी, शशांक पाण्डेय( सत्यम) विनोद शुक्ला कोटेदार,शशांक शुक्ला (ईशू ), आशीष,रामू पांडेय,अनिल त्रिपाठी अविनाश मिश्रा,अरविन्द,देवेंद्र मणि पांडेय पप्पू पांडेय, पुजारी श्री त्रिभुवन नाथ शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS