रिपोर्ट- मनोज सोनी
भदोही : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव राकेश वर्मा को पार्टी नेतृत्व ने भदोही सदर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कौशाम्बी के मनोज कुमार सोनी ने उनके पैतृक गांव में जा कर सम्मानित किया। राकेश वर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि भदोही सदर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और गति दी जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment