Showing posts with label प्रयागराज.. Show all posts
Showing posts with label प्रयागराज.. Show all posts

Tuesday, January 6, 2026

पुलिस अधीक्षक माघ मेला के निर्देशन में एटीएस द्वारा मेला क्षेत्र में आतंकवाद एवं अन्य आपात स्थितियों से निपटने हेतु मॉक ड्रिल किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : माघ मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला श्री नीरज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में माघ मेला क्षेत्र के संगम स्नान घाट पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एटीएस एवं मेला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सहभागिता की गई। अभ्यास का उद्देश्य मेला क्षेत्र में किसी भी संभावित आतंकी खतरे, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही की तैयारियों को जमीनी स्तर पर परखना था। मॉक ड्रिल के दौरान बम की सूचना प्राप्त होने की स्थिति, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी, भीड़ में अफरा-तफरी की स्थिति तथा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे विभिन्न परिदृश्यों का अभ्यास किया गया, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इस अभ्यास के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि माघ मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस एवं विशेष इकाइयाँ पूर्ण सतर्कता के साथ तैयार हैं।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS