Thursday, September 12, 2024

निर्धारित मानक पर खरा ना उतरने वाले चार निजी अस्पतालों को किया गया सीज...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मंझनपुर मुख्यालय स्थित कई निजी अस्पतालों की जांच टीम के सदस्यो द्वारा की गई थी। इनमें कई अस्पताल मानक पर खरे नहीं उतरे। भवन का नक्शा ना पास होना, अस्पतालों में पैनल के डॉक्टरों का न मिलना, साफ सफाई की अनुचित व्यवस्था, अन अटेंडेड मरीज, बिना रजिस्ट्रेशन के संचालन, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना चलने वाले और कई अस्पतालो के बेसमेंट में संचालित होने जैसी कई कमियां उजागर हुई। उक्त का संज्ञान लेते हुए कौशांबी के सीएमओ द्वारा प्रशासन के सहयोग से चार अस्पतालों यथा विष्णु, वात्सल्य, राफिया एवं एनजीएम हॉस्पिटल को सीज किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदर एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS