Showing posts with label कौशाम्बी. Show all posts
Showing posts with label कौशाम्बी. Show all posts

Thursday, October 1, 2026

किसानो और जनहित की समस्याओं को लेकर सकिपा का हल्लाबोल, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में एक अक्टूबर गुरुवार को पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय मंझनपुर में हुई। बैठक में किसानो की समस्यायों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन कौशांबी किसानो एवं आम जनता की समस्यायों का निराकरण नहीं कर रहा है। आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानो और आम आदमी के हितों की अनदेखी की गई तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद जुलूस की शक्ल मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हल्लबोल करते विद्युत कटौती बंद करो बंद करो, किसानो को मुआवजा दो मुआवजा दो, के नारों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। मौके  पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन अजय सोनी की अगुवाई में सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में भारी बारिश से किसानो की फसलों के हुए नुकसान का गांव गांव सर्वे कराकर किसानो को मुआवजा देने, सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल में हुए जलभराव का निराकरण करने, गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित फसलों का तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा आदि गांवों के किसानो को मुआवजा देने, भारी बारिश से गरीबों के गिरे मकानो का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान करने और घाटमपुर, देवखरपुर और कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्रो समेत जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों से रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद कर रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसी मांगे शामिल थीं। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, मुन्ना तिवारी, फूलचंद्र लोधी, कमरूल अब्बास, सत्येंद्र तिवारी, भगवानदास वर्मा, भैरव प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्राम चैपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड सरसवां की ग्राम-गरौली में ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर ग्रामवासियों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं एवं आशा व ए.एन.एम. भी ग्राम में आती है। उन्होंने ग्रामवासियों से विद्यालय में शिक्षक समय से आते हैं कि नहीं, की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि शिक्षक समय से आते हैं। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, लघु सिंचाई को प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्राम चैपाल में ग्रामवासियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कहीं-कहीं पर पानी नहीं आता है, जिस पर अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि कमियों को दूर कराकर एक हफ्ते में सम्पूर्ण ग्राम में जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आवास प्लस सर्वे के अंतर्गत 85 परिवारों को चिन्हित किया गया है, शीघ्र ही पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत और 12 लोगों को लाभान्वित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ग्राम में 29 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है एवं परिवार रजिस्टर से मिलान के उपरांत पात्र पाए गए 12 लोगों का आवेदन करा दिया गया है। 03 लोगों को दिव्यांग पेशन एवं 15 लोगों को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्राम चैपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 

विधायक पूजा पाल ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : विधायक चायल पूजा पाल, अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर तक निकाली गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. अमित पाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर डॉ. नीरज कुमार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। जनपद में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत जनपदवासियों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के विषय में जागरूक किया जाएगा।  “स्वस्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है। ”मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवानें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करनें, मच्छररोधी उपाय अपनाने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देंने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखनें, पूरी बॉह वाली कमीज पैन्ट और मोजे पहननें, घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों आदि को सप्ताह में खाली कर सुखाने एवं गड्ढ़ों में जहॉ पानी इकट्ठा हो, उसे मिट्टी से भर देंने आदि के प्रति जागरूक किया जायेंगा। इसी प्रकार संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों में जलजमाव रोंकने एवं नियमित सफाई करने, जानवर बाडे़ घर से दूर रखने, जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करने, चूहे-छछूंदरों से बचनें, पीने के लिए इण्डिया मार्का के पानी का प्रयोग करने, खाने से पहले साबुन से हॉथ धोनें, खुले में शौच न करने तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करने आदि के प्रति जागरूक किया जायेंगा।

Tuesday, September 29, 2026

कमासिन माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु सीसी कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने मंगलवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन माता मंदिर परिसर में परिसर सौंदर्यीकरण हेतु नए सीसी कार्य का गंगाजल, धूप दीप फूल और लड्डू  के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले मां कमासिन देवी और हनुमान जी महाराज का अजय सोनी ने विधि विधान से पूजन किया फिर निर्माण कार्य के यंत्रों और उपकरणों की पूजा की। इसके बाद कमासिन माता मंदिर परिसर के विकास हेतु सीसी कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि कमासिन माता मंदिर परिसर पहले कच्चा था। अब यह पूरा परिसर पक्का होगा। आगे कहा कि इस परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण और यहां जनसुविधाओं की व्यवस्था हेतु मेरे द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किया जा रहा है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। आगे कहा कि इस परिसर में पेयजल, हाईमास्ट लाइट, सड़क और दो प्रवेश द्वार का पूर्ण निर्माण या स्थापना पहले ही मेरे द्वारा कराया जा चुका है। अब कच्चे परिसर को पक्का कराए जाने का मेरे द्वारा पूर्व वर्ष में दिए गए प्रस्ताव पर निर्माण कार्य आज से शुरू हो रहा है। इस निर्माण होने से कमासिन माता मंदिर परिसर खूबसूरत दिखाई देगा और मंदिर की शोभा बढ़ेगी। इस अवसर पर पुजारी बाबा, लवलेश तिवारी, राजेश यादव, रोहित सोनी, दयाराम गौतम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Sunday, September 27, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

 कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा कैंप कार्यालय पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच, IGRS प्रकरणों, लंबित विवेचनाओं एवं ZFD की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समस्त क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करवाही, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं निगरानी  सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल के थानों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निस्तारण  तथा शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्रवार सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गई।संवेदनशील स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा किसी भी सूचना अथवा घटना की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह उपस्थित रहीं।

Saturday, September 26, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने थाना समाधान दिवस पर थाना चरवा में जनसुनवाई की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी: थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह द्वारा थाना चरवा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना समाधान दिवस पर थाना करारी व थाना कौशाम्बी में की जनसुनवाई...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा थाना करारी व थाना कौशाम्बी में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया एवं शेष प्रार्थना पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Wednesday, September 23, 2026

मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा जनपद के समस्त थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महोदया एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सालों से सुखी पड़ी रहीं नहरों में लंबे संघर्ष के बाद शुरू हुई थी जलापूर्ति- अजय सोनी

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी ने जिले की कई सूखी नहरों में जलापूर्ति कराए जाने की शासन प्रशासन से मांग उठाई है। जल्द जलापूर्ति शुरू नही होने पर धरना प्रदर्शन करने की पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बात कही गई है। बुधवार को समर्थ किसान के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जनपद कौशांबी के कड़ा ब्लॉक से गुजरती नहर इलाहाबाद पश्चिमी शाखा का स्थलीय जायजा लिया और ग्रामीणों एवं किसानो से वार्ता की। वार्ता के क्रम में किसानों ने बताया कि पिछले करीब दो माह से इस नहर में पानी नहीं आया जबकि भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। इसी के किसानो ने बताया कि नहरों में जलापूर्ति नही होने से खरीफ की फसलें सूख रही हैं और किसान परेशान है। इस अवसर पर सकिपा नेता अजय सोनी ने कहा कि इलाहाबाद पश्चिमी शाखा नहर समेत जिले की कई नहरें सूखी है जिससे किसान सिंचाई के लिए परेशान है। अजय सोनी ने बताया कि जिले की करारी माइनर नहर, इलाहाबाद पश्चिमी शाखा नहर टेंवा बहादुर माइनर, मानपुर गौरा जुवरा माइनर समेत जिले की कई नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति कराए जाने को लेकर पूर्व वर्षों मे मेरी अगुवाई में जिला मुख्यालय मंझनपुर मे कई कई महीने धरना प्रदर्शन और सालों संघर्ष किया गया था। जब जाकर इन नहरों में सालों बाद जलापूर्ति शुरू हुई थी। इसी के साथ अजय सोनी ने शासन प्रशासन से कौशांबी की सभी सूखी नहरों में जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है अन्यथा ग्रामीणों के साथ मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी,  इंद्रराज यादव, राम सिंह पटेल, उमाशंकर विश्वकर्मा, राजकुमार लोधी आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुआ...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशांबी : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय एड्स एवं एसoटीoडीo नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, कौशांबी के सभागार में किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर पीएन यादव डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अशोक मौर्य ए सीएमओ डॉक्टर यासमीनउबेद डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुनील सिंह डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अजय कुशवाहा डियो डॉक्टर एचपी मनी उपस्थित रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. निधि टंडन, श्री दीपक तिवारी कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट (PHFI),  श्री नीरज श्रीवास्तव- कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर(PHFI) तथा दिशा टीम से डॉ रोहित पांडे CPM प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स एवं एसoटीoडीo नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के उद्देश्यों, रणनीतिक प्राथमिकताओं तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा। प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान HIV/AIDS की वर्तमान स्थिति, 95-95-99 लक्ष्य, जिला स्तर की HIV महामारी, NACP की संरचना, District AIDS Control Officers (DACO), District Integrated Strategy for HIV/AIDS (DISHA), Mobilisation for AIDS Suraksha (MAS), HIV एवं STI की स्क्रीनिंग, HIV परामर्श एवं परीक्षण सेवाएं, STI/सिफलिस प्रबंधन, Elimination of Vertical Transmission of HIV and Syphilis (EVTHS), ART, TB एवं HIV-TB सह-संक्रमण, वायरल लोड मॉनिटरिंग, U=U अवधारणा, High Risk Groups (HRGs), Targeted Interventions (TIs), Opioid Substitution Therapy (OST) तथा समुदाय आधारित HIV रोकथाम सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को HIV & AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के प्रमुख कानूनी प्रावधानों, HIV से संबंधित भेदभाव की रोकथाम तथा अधिकार-आधारित दृष्टिकोण के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं सहभागी बनाने के लिए केस स्टडी, प्रस्तुतीकरण, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक गतिविधियों का उपयोग किया गया, जिससे प्रतिभागियों को जिला स्तर पर HIV सेवाओं के प्रबंधन एवं समन्वय की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिली। प्रशिक्षण के प्रमुख परिणाम कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों की NACP संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक क्षमता को मजबूत किया गया। विशेष रूप से प्रतिभागियों को HIV की रोकथाम, शीघ्र पहचान, जांच, उपचार, ART से जोड़ने, वायरल लोड मॉनिटरिंग, HIV-TB सेवाओं के एकीकरण तथा रेफरल एवं फॉलो-अप के संबंध में बेहतर समझ प्राप्त हुई। साथ ही, जिला स्वास्थ्य प्रणाली के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय एवं कन्वर्जेन्स स्थापित करने तथा HIV सेवाओं को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी रूप से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला के अंत में पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट एवं प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यावहारिक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम की योजना, क्रियान्वयन, निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी कन्वर्जेन्स के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान किया गया। इससे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के निर्धारित उद्देश्यों तथा 95-95-99 लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा जिले के प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Tuesday, September 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में International Day of Sign Language के अवसर पर सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय उ0प्र0 बधिर संस्था के सदस्यों के द्वारा पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रमुख उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों से संवाद स्थापित करने तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को प्रभावी ढंग से समाधान करने हेतु पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूक एवं जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

Monday, September 21, 2026

देवखरपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य ने जनहित में नारियल फोड़कर किया आरसीसी सड़क का उद्घाटन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू ब्लॉक के के ग्राम देवखरपुर में जनहित में एक नई सड़क का गंगाजल धूप दीप नैवेद्य अर्पित कर नारियल फोड़कर और लड्डू बांटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अजय सोनी जिंदाबाद...जिंदाबाद... के नारे लगाए और अजय सोनी के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अजय सोनी ने बताया कि ग्राम देवखरपुर ने जगपत यादव के दरवाजे के पास से पंचायत भवन और गिरीश सरोज नेता के घर  होकर देवखरपुर बाजार तक इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। आगे कहा कि मेरा वार्ड विकास के मामले में जिले भर में सर्वोपरि रहे और प्रत्येक गांव में विकास कार्य हो, यही मेरी कोशिश रहती है। अजय सोनी ने कहा कि मेरा कार्य जनहित में होता है। मैं किसी एक जाति और एक समुदाय के लिए कार्य नही करता। मेरे लिए आम जनता का हित सर्वोपरि है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अजय सोनी के कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में उनके सक्रिय प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, रोहित सोनी, शिवबली चौधरी, जगपत यादव, धारा सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Thursday, September 17, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने थाना मंझनपुर पर अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह द्वारा थाना मंझनपुर पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना मंझनपुर के विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं में अब तक की गई कार्रवाई, साक्ष्य संकलन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लंबित वैधानिक कार्यवाहियों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Wednesday, September 16, 2026

बिजली कटौती, जर्जर मार्ग और डूबी फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सकिपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी :  बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जनहित और किसानहित में सिराथू तहसील स्तरीय कई समस्यायों को लेकर सिराथू तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव को जिलाधिकारी कौशांबी को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में सिराथू तहसील के घाटमपुर, देवखरपुर, कुरामुरीदन, कछुआ, कमालपुर समेत सभी विद्युत उपकेंद्रों से शाम और रात को हो रही विद्युत कटौती बंद कर रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, गंगा नदी किनारे बसे तरसौरा, परसखी सुखऊ का पुरवा आदि गांवों में गंगा नदी के भारी जल प्रवाह से आई बाढ़ में डूबने से बर्बाद हुई फसलों का सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना करने और किसानो को समुचित मुआवजा देने, मोंगरी के ताल में जलभराव से प्रभावित फसलें का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने, सिराथू से रामसहयपुर पैईशा मार्ग और धाता से जुवरा नारा टेंवा जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने और भारी बारिश से गरीबों के गिरे घरों का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान करने जैसी मांगे शामिल थीं, इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आगे कहा कि ऐसी स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना कर किसानो को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। इसी के साथ मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि प्रशासन किसानो की समस्यायों का निराकरण नहीं कर रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिराथू को सौंपा गया। उपजिलाधिकारी सिराथू ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अजय सोनी प्रेमचंद्र केसरवानी मुन्ना पटेल सत्यम मिश्र, बबलू केसरवानी, इंद्रजीत यादव, श्याम लाल पाल एडवोकेट गुलाब सिंह एडवोकेट बसंत सिंह एडवोकेट जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।

Tuesday, September 15, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा की गई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।

मोंगरी के ताल में जलभराव का सकिपा अध्यक्ष ने लिया जायजा, फसलों के नुकसान की भरपाई की प्रशासन से की मांग...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में 15 सितंबर मंगलवार को जिले के कई गांवों जैसे उदहिन खुर्द, घाटमपुर, मनौरी, पूरब शरीरा, भींटी, घोसरा आदि में जनहित और किसानहित के मुद्दों को लेकर ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बाढ़, जलभराव, विद्युत कटौती, जर्जर मार्ग और भारी बारिश से कच्चे मकानों के गिरने आदि विषयों पर बैठकों में परिचर्चा हुईं। इस अवसर पर ग्राम उदहिन खुर्द के साथ जुड़े मोगरी के ताल में जलभराव का पार्टी नेता अजय सोनी ने स्थलीय जायजा लिया और किसानो की फसलों के हुए नुकसान की भरपाई हेतु उपजिलाधिकारी सिराथू को मौका मुआयना करने और आंशिक या पूर्ण नुकसान हुईं फसलों का समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। इसी क्रम में ग्राम ग्राम घाटमपुर में पार्टी नेता जयचंद्र लोधी ने घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र समेत कई अन्य विद्युत उपकेंद्रों से शाम को हो रही विद्युत कटौती की बंद करने की मांग की। इसी क्रम में ग्राम भीटी में विजय सिंह की अगुवाई में हुई ग्राम मासिक बैठक में भारी बारिश से गरीबों के गिरे घरों के सर्वे कराकर पीड़ित लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करने की मांग हुई। ग्राम घोसरा में परिहार लोधी की अगुवाई में हुई बैठक में जिले के कई जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने और ग्राम पूरब शरीरा में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी की अगुवाई में हुई बैठक में नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कराकर पीड़ित लोगों को मुआवजा देने एवं ग्राम मनौरी में मनोज सोनी की अगुवाई में हुई बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्षम अधिकारियों द्वारा जायजा लिए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप कुमार, भैरव प्रसाद, राम तीरथ लोधी, रोहन गौतम, रामबाबू गौतम आदि मौजूद रहे।

Monday, September 14, 2026

थाना मंझनपुर अन्तर्गत कार की डिग्गी में मिले शव की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 13.09.2026 को थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम महमदपुर के एक खेत में खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट की डिग्गी में शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक की पहचान रवि यादव निवासी बलीपुर जैतवार डीह थाना थरवई जनपद प्रयागराज के रूप में हुयी, जो दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अपने मामा के लड़कों के साथ ग्राम महमदपुर आया था। साध्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्री सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। कार्यवाही का विवरण- इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासीगण यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल ईट एवं मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पछतांछ का विवरण- कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त संदीप द्वारा बताया गया कि हम दोनो मृतक रवि के साथ महमदपुर कौशाम्बी गांव के बाहर अर्ध निर्मित प्लाट पर बैठ कर शराब पीने लगे नशा अधिक होने के कारण रवि यादव मुझसे गाली गलौज करते हुये मेरी बहन से शादी करने की बात करने लगा मैने समझाया कि मैं तेरे मामा का लड़का हूं और वह तेरी बहन लगेगी। इसी बात को लेकर उससे हम लोगों का विवाद हो गया जिससे मैंने गुस्से में उसको मारना शुरू किया और वही पड़ी ईट से उनके चेहरे, सीने और सर पर काफी प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। फिर हम दोनों ने उसको उठाकर कार की डिग्गी में रखा और गाडी को चलाकर भागना चाहा तो गाड़ी खेत में उतारकर फस गयी और गाड़ी वहां छोड़कर मौके से हम लोग भाग गये। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव निवासी यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज। 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासी यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज।पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3 (5) बीएनएस थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी। बरामदगी का विवरण- आला कत्ल ईट। मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना मंझनपुर पुलिस एवं सी०आई० डब्लू० व सर्विलांस की टीम।

Wednesday, September 9, 2026

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पूजा पाल ने केन्द्रीय कार्यालय चायल में सुनी जनसमस्याएं समास्याएं...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी: भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक चायल पूजा पाल ने अपने केंद्रीय कार्यालय चायल में जनमानस की सुनी जनसमस्याएं, फरियादियों ने अपनी समस्या सड़क, नाली, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय जैसे जमीनी विवाद अवगत कराया, विधायक ने अधिकारियों से फोन पर बात करके अवगत कराया कि इन फरियादियों की समास्या का हल जल्द करें, और अवगत कराएं। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार पाल सहित सैकड़ों फरियादी उपस्थित रहे।

Monday, September 7, 2026

जिला पंचायत द्वारा मनमाने तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर जिला पंचायत कार्यालय का हुआ घेराव, प्रदर्शन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : सिराथू ब्लॉक के ग्राम मलाक पिंजरी में जिला पंचायत कौशांबी द्वारा मनमाने तरीके से कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी के साथ तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय मंझनपुर का घेराव किया और प्रदर्शन कर कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने एवं प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य कराने की मांग की। इस अवसर पर ग्रामीणों का कहना था कि जिस स्थान पर नाला निर्माण कराया जा रहा है वहां न तो जल भराव है न तो कीचड़ है और न ही नाला निर्माण की कोई जरूरत है। वहां जिला पंचायत द्वारा जबरजस्ती नाला निर्माण कराया जा रहा है। जबकि जिस स्थान पर भारी जलभराव और कीचड़ फैला है और लोगों को आने जाने पर भारी दिक्कत होती है,  जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी द्वारा उस स्थान पर नाला निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव विभाग को दिया गया है उसी स्थान पर जनहित मे  नाला निर्माण कराया जाना चाहिए। इस संबंध में वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा साल 2023_24 और 2024_25 एवं 2025_26 में मलाक पिंजरी गांव में हीरा सिंह यादव के दरवाजे के पास से बिरिया तलाब तक नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था और तत्कालीन अवर अभियंता सना असद ने मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया था। बावजूद इसके उस स्थान के बजाय जहां गैर जरूरी है वहां नाला निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेंद्र सोनकर से मिलकर तत्काल हस्तक्षेप कर नाला निर्माण कार्य रुकवाने एवं जनहित में आवश्यक स्थल पर नाला निर्माण कराने हेतु एक मांगपत्र सौंपा। इसके बाद अजय सोनी और तमाम ग्रामीणों ने जिला पंचायत के इंजीनियर राकेश कुमार के कार्यालय पहुंचकर वार्ता की। वार्ता के क्रम में राकेश कुमार ने बुधवार को मौका मुआयना करने और जरूरी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर मनमाने तरीके से नाला निर्माण कराया गया तो निर्माण नही होने दिया जाएगा और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सोनी के साथ ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गुप्ता, हीरालाल यादव, राजेश यादव, किशन पाल आदि मौजूद रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS