Monday, December 2, 2024

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन का विस्तार कर, किया सम्मानित...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका यादव तथा उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने कमेटी का गठन करते हुए संगठन का कुनबा बढ़ाया है। संगठन का गठन करते हुए जाबिर अली को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं जनपद के तेज तर्रार एवं चर्चित पत्रकार राजुल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को महासचिव, सुनील श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, ईश्वरदीन साहू को मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता, सतीश अग्रवाल एवं रिजवान अहमद को सचिव पद, इंद्रजीत साहू को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा अन्य नामों पर भी कमेटी में शामिल करने हेतु चर्चा की गई है। वहीं देर से कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान का उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, राष्ट्रीय सचिव प्रियंका यादव एवं प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने संगठन के उद्देश्यों का बखान करते हुए संगठन की संस्थापिका पुष्पा पांडेया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी के निर्देशों का पालन करते हुए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही है। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के नियमावली एवं शीर्ष नेतृत्व के आदेशों का अक्षरशः पालन करने का विश्वास दिलाया है इस दौरान उपरोक्त पदाधिकारियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे हैं।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS