Showing posts with label प्रयागराज. Show all posts
Showing posts with label प्रयागराज. Show all posts

Friday, October 2, 2026

UIDAI आधार कार्ड बनाने/अपडेट करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त व 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल के साथ साइबर क्राइम थाना पुलिस गिरफ्तार किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कमिश्नरेट प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर/साइबर अपराध कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज/साइबर अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 61(2)/318(4)/337 बीएनएस धारा 43/66/66C/66D आईटी एक्ट तथा धारा 36/37/39 आधार एक्ट (वित्तीय व अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण) अधिनियम से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का विवरण- अपराधी द्वारा सुनियोजित षणयंत्र के तहत किसी अन्य आधार आपरेटर की UIDAI User ID एवं PIN का उपयोग क्लोनिंग/बायपास तकनीक में करते हुये AnyDesk/Remote Access के माध्यम से आधार प्रणाली में लागिन कर UIDAI की सुरक्षा व्यवस्था को बायपास करते हुये अनाधिकृत रूप से आधार नामांकन एवं आधार अपडेट का कार्य संपादित किया जाता है।अपराध का तरीका- गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्तगणों के माध्यम से UIDAI की वेबसाइट में अनाधिकृत प्रवेश हेतु लिंक प्राप्त कर उक्त बेवसाइट पर नियम विरुद्ध AADHAR बनाने एवं संशोधन किये जाने का कार्य किया करता था। लगभग दो वर्ष पूर्व कंपनी का बैंकों के साथ प्राप्त अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण आधार ऑपरेटरों की आईडी बंद हो गई। इसी दौरान, आईपीएस ई सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (हमारा केन्द्र) के पूर्व आधार ऑपरेटर विवेक त्रिपाठी द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि कुछ व्यक्ति क्लोनिंग/बायपास तकनीक का उपयोग कर आधार संबंधी कार्य कर रहे हैं तथा इस कार्य से अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इसके बाद विवेक त्रिपाठी द्वारा आधार आईडी की बायपास/क्लोनिंग करने वाले एक तकनीकी व्यक्ति (ट्रेड/टेक व्यक्ति) से उनकी बातचीत कराई गई। बातचीत के दौरान प्रति आधार आपरेटर की आईडी एक्टिवेट करने के लिए रूपये 5,000 प्रति सेशन तथा प्रति आधार बनाने/अपडेट करने के लिए अतिरिक्त रूपये 250 लेने की बात तय हुई । सहमति बनने के उपरांत व्हाट्सएप के माध्यम से आधार ऑपरेटर की AnyDesk ID मंगाई/भेजी जाती थी। इसके बाद संबंधित ऑपरेटर के कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट एक्सेस के माध्यम से आधार आईडी एक्टिवेट कर दी जाती थी, जिसके पश्चात नए आधार कार्ड का पंजीकरण एवं आधार अपडेट का कार्य किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. अभियुक्त संदीप कुमार दुबे पुत्र अशोक कुमार दुबे निवासी अनुवा थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 44 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 50/2026 धारा 61 (2)/318(4)/337 बीएनएस धारा 43/66/66C/66D आईटी एक्ट तथा धारा 36/37/39 आधार एक्ट (वित्तीय व अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण) थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- निरी० रोहित तिवारी, साइबर क्राइम थाना, कमि० प्रयागराज। उ0नि0 राहुल कुमार, साइबर क्राइम थाना, कमि० प्रयागराज। आरक्षी सुधांशु शेखर राय, साइबर क्राइम थाना, कमि० प्रयागराज।साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर काल कर अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।सतर्क रहे, जागरुक रहे।साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।

Thursday, October 1, 2026

पितृ दोष की मुक्ति का मार्ग है भागवत - बटुक महाराज...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा श्री ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में चल रहे भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर  पूज्य बटुक महाराज ने पितृपक्ष में भागवत कथा सुनने के विषय पर वर्णन करते हुए भक्तों से कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पितृ दोष की मुक्ति का मार्ग है। जो लोग पितृपक्ष के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का पठन-पाठन और श्रवण करता है तो उसके दिवंगत पूर्वजों को और पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति मिलती है और मनुष्य को पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त होती है जिससे उसके परिवार में फैली हुई नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है जिससे मन शांत और पवित्र होता है और परिवार की समृद्धि होती है।  आज की कथा में भीष्म प्रयाण, परीक्षित जन्म एवं हिरण्याक्ष उद्धार की प्रसंग का वर्णन किया गयाकथा की आरती भाजपा नेता अशोक सिंह राठौर ,महापौर गणेश केसरवानी , पूर्व पार्षद सविता केसरवानी ,पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर मिश्रा , राजेश केसरवानी,मनीष केसरवानी, पार्षद आकाश चोपड़ा पार्षद रितेश मिश्रा ,पार्षद आशीष द्विवेदी  पार्षद अनूप पासी रुद्रसेन जायसवाल राजू पाठक ,गिरीजेश मिश्रा, राजन  शुक्ला आदि सैकड़ो भक्तों ने की।

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नगर पंचायतों में सफाई, कूड़ा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं को लेकर कार्रवाई के दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मंडल के सभी जनपदों के नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल, जल निकासी, कर-करेतर राजस्व एवं जनसुविधाओं को लेकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने सभी नगर पंचायतों में ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हांकन कर 02 अक्टूबर तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 03 अक्टूबर (शनिवार) सुबह तक प्रत्येक नगर पंचायत में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए उपलब्ध वाहनों की संख्या, प्रत्येक वार्ड से नियमित कूड़ा उठान तथा कूड़े के पृथक्करण की स्थिति की जांच कराते हुए मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) में सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण सहित पूरी प्रक्रिया की फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, वर्मी कम्पोस्ट तैयार किए जाने तथा उसके उपयोग की स्थिति की भी जानकारी मांगी गई। सफाई कर्मियों द्वारा दस्ताने, जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराने तथा सभी सफाई कर्मियों का बीमा कराने के निर्देश दिए गए। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी नगर पंचायतों में एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग कराने तथा अगले गुरुवार तक नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सड़क किनारे एवं स्ट्रीट वेंडरों के लिए कूड़ा रखने एवं उसके निस्तारण की समुचित व्यवस्था अगले 15 दिनों में सुनिश्चित कराने तथा वेंडिंग स्थलों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। नालों में उचित ढाल एवं जल निकासी की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा गया। आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत 04 अक्टूबर (रविवार) को सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों के ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पेयजल में डाली जा रही क्लोरीन की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच के साथ पेयजल पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त अथवा दूषित होने की स्थिति की भी जांच की जाएगी। ओवरहेड टैंकों की फोटो सहित आख्या रविवार शाम तक तथा पेयजल पाइपलाइनों की विस्तृत रिपोर्ट 10 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। तालाबों पर हो रहे नए अतिक्रमण तत्काल हटाने तथा पुराने अतिक्रमणों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिक तालाब वाले नगर पंचायतों की सूची एवं कार्रवाई की समय-सारिणी संबंधित अपर जिलाधिकारी द्वारा तैयार कर 06 अक्टूबर (मंगलवार) तक उपलब्ध कराने को कहा गया। कांशीराम आवास योजना के आवासों में पात्र लाभार्थियों का ही निवास सुनिश्चित कराने तथा कॉलोनियों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। सभी नगर पंचायतों की मुख्य सड़कों से मिट्टी, सिल्ट एवं उगी घास-वनस्पति की सफाई अगले तीन दिनों में तथा पूरे नगर क्षेत्र की सफाई 10 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। आवारा पशुओं को यथासंभव सुरक्षित स्थान पर रखने तथा आवश्यक स्थिति में उनके सींगों पर रिफ्लेक्टर पेंट एवं रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

Tuesday, September 29, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश लोक  सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा- 2025  को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक जनपद के कुल 43 परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा। परीक्षा में कुल 17487 अभ्यर्थी पंजीकृत है।
बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालो के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक करते हुए दिए आवश्यक निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य-II डॉ. दीनानाथ द्वारा विभागीय कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में छोटे दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स के यहाँ हाइजीन व स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने, सभी खाद्य कारोबारियों को बंद डस्टबिन का प्रयोग करने तथा सड़क पर कूड़ा न फेंकने, डिस्पोजल के प्रयोग को नियंत्रित करने, दुग्ध इकाइयों का सतत निरीक्षण करने, विद्यालयों के एमडीएम की गुणवत्ता व ईट राइट स्कूल का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा समस्त संबंधित विभाग FoSCoS पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने विभाग को प्रवर्तन कार्यवाही को और अधिक सख्ती व निरन्तरता से जारी रखने के निर्देश दिये है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री मंगलेश दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार, विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी/प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मंडलीय समीक्षा बैठक कर, गौशालाओं में गोबर प्रबंधन, पशुओं के स्वास्थ्य, चारा, टीकाकरण एवं रखरखाव की विस्तृत जांच के निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडल के चारों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों सहित संबंधित मंडलीय एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। विभागवार समीक्षा के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन, कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम पिछली मंडलीय बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। स्वयं सहायता समूहों के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जनपद में एक कमजोर एवं एक मजबूत समूह को साथ बैठाकर बैठक कराने तथा मजबूत समूह के अनुभवों से कमजोर समूह की कार्यक्षमता बढ़ाने के प्रयासों की जनपदवार जानकारी ली गई। मुख्य विकास अधिकारियों ने बताया कि नॉन-परफॉर्मिंग समूहों में जागरूकता, रुचि एवं सहयोग की कमी प्रमुख कारणों में शामिल है। सभी जनपदों के लर्निंग पॉइंट्स संकलित कर नॉन-परफॉर्मिंग समूहों की समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसकी आख्या आगामी सोमवार तक प्रस्तुत करने तथा चयनित नॉन-परफॉर्मिंग समूहों को मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि उनके सुधार का आकलन किया जा सके। दीपावली के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले दीयों एवं अन्य उत्पादों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रभावी मार्केटिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जनपदों में समूहों द्वारा किए जा रहे नए एवं नवाचारपूर्ण व्यवसायों की पहचान कर उन्हें भी बढ़ावा देने को कहा गया, जिससे समूहों की आय एवं स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ सकें। मंडल में ओडीओपी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रत्येक जनपद को अपने द्वितीय प्रमुख उत्पाद को भी व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए प्रतापगढ़ के आंवला उत्पादों की पैकेजिंग बेहतर करने तथा आंवला के बाय-प्रोडक्ट्स को भी गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग के साथ बड़े बाजारों एवं आसपास के जनपदों में उपलब्ध कराने को कहा गया। मार्केटिंग एजेंसियों से टाईअप कर बेहतर ब्रांडिंग एवं बाजार विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। पशुपालन विभाग की समीक्षा में अपर निदेशक पशुपालन से अब तक निरीक्षण की गई गौशालाओं, पाई गई कमियों एवं निरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। मंडल के चारों जनपदों की गौशालाओं में गोबर प्रबंधन एवं निस्तारण की व्यवस्था की विस्तृत आख्या मांगी गई। अगले एक माह में 20 गौशालाओं का निरीक्षण कर जलभराव, बीमार पशुओं, पशु मृत्यु एवं मृत पशुओं के निस्तारण, रखरखाव, हरे चारे, टीकाकरण तथा कार्यरत कर्मियों के भुगतान की स्थिति की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया। संबंधित मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों (सीवीओ) को गौशालाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए निरीक्षण के फोटो मंडलायुक्त कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए। इसकी मॉनिटरिंग संबंधित मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। जल निगम के कार्यों की समीक्षा में वर्ष 2021 में नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में शामिल किए गए नैनी के 10 नए वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग ₹273 करोड़ की लागत से ‘वॉटर सप्लाई स्कीम फॉर नैनी एक्सटेंडेड एरिया’ के अंतर्गत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की प्रगति जानी गई। पर्ट चार्ट के अनुसार निर्धारित एवं पूर्ण कार्यों, पूर्व में पाई गई कमियों के सुधार तथा वर्तमान स्थिति की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया। प्लांट से जलापूर्ति वाले वार्डों का मैप भी मांगा गया, जिसमें पाइपलाइन के मार्ग तथा कार्य के दौरान संभावित नागरिक असुविधा की जानकारी शामिल हो। पूर्व एवं वर्तमान कार्यों के चित्र भी रिपोर्ट में संलग्न करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में शास्त्री ब्रिज सहित शहर की 54 सड़कों के अनुरक्षण एवं पैचिंग कार्यों की जानकारी ली गई। शास्त्री ब्रिज की अप्रोच रोड के सुधार एवं 54 सड़कों की कारपेटिंग का कार्य 30 सितंबर से शुरू कराने तथा सभी कार्यों के फोटो प्रस्तुत करने को कहा गया। स्टैनली रोड पर पॉटहोल सुधार कार्य में सब-स्टैंडर्ड वर्क पाए जाने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्ता की विशेष निगरानी और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने को कहा। आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षा में सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई। सभी जनपदों में ऐसे बच्चों का चिन्हांकन एवं नीड एनालिसिस कर 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट में जनपद एवं विकासखंडवार बच्चों की संख्या, कमियों एवं आवश्यक सुधार का विवरण शामिल करने को कहा गया। मुख्य विकास अधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट संबंधित बीडीओ को उपलब्ध कराकर सुधारात्मक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मुख्य विकास अधिकारियों को मेडिकल कॉलेजों से समन्वय कर संबंधित बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा प्रयागराज में आवास विकास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन होम्योपैथिक भवन में अपेक्षित गुणवत्ता न पाए जाने की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग की समीक्षा में मुख्य अभियंता ग्रामीण को जनवरी से सितंबर 2026 के बीच पूरे मंडल में विद्युत दुर्घटनाओं से हुई जनहानि की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया। हाल में लगाए गए मीटरों की संख्या, कितने घरों में कनेक्शन हुए तथा कितने मामलों में अभी भी विद्युत चोरी हो रही है, इसकी भी रिपोर्ट मांगी गई। पूर्व निर्देशों के क्रम में सभी ट्रांसफॉर्मरों पर फेंसिंग की प्रगति की जानकारी ली गई। बताया गया कि शहरी क्षेत्र के अब तक 50 ट्रांसफॉर्मरों पर फेंसिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में प्रत्येक जनपद में एक मॉडल सीएचसी/पीएचसी विकसित करने के कार्यों की जनपदवार समीक्षा की गई। कौशांबी की सराय अकील सीएचसी में कराए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए इमरजेंसी रूम सहित शेष आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। प्रयागराज की होलागढ़ सीएचसी को मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित करने में अपेक्षित प्रगति न मिलने एवं लापरवाही बरतने पर सीएमओ प्रयागराज का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए गए। मैटरनल डेथ सर्विलांस एवं रिस्पांस की समीक्षा में प्रयागराज एवं फतेहपुर में मातृ मृत्यु की स्थिति अधिक पाए जाने पर संबंधित आशा कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं निगरानी तथा चिकित्सकों व सर्जनों की कमी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा करने के निर्देश दिए गए। इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी की समीक्षा में फतेहपुर में 57.6 एवं प्रतापगढ़ में 68.2 प्रतिशत संस्थागत प्रसव पाए जाने पर संबंधित सीएमओ से विस्तृत डेटा एवं कम प्रतिशत के कारणों की आख्या मांगी गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा में अपर निदेशक बेसिक को ऐसे विद्यालयों की जनपदवार सूची प्रस्तुत करने को कहा गया, जहां पहुंच मार्ग, जलभराव अथवा विद्युत कनेक्शन की समस्या है। संबंधित विभागों से समन्वय कर इन समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं विभिन्न ऋणपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान मंडलायुक्त द्वारा सुश्री रेखा, सुमन, सत्येंद्र सहित अन्य लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा में बैंकर्स को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में अनावश्यक रूप से आवेदन निरस्त न किए जाएं। जिन आवेदनों में कमियां हों, उन्हीं पर आपत्ति लगाते हुए लाभार्थी एवं संबंधित उद्योग को स्पष्ट रूप से अवगत कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के बाद लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए यूपीसीडा एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। नैनी क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण होने पर संबंधित प्रकरण को निस्तारित किया गया।
बैठक में एक प्राइवेट फर्म द्वारा एक बैंक की ओर से कैपिटल सब्सिडी जारी न किए जाने तथा शॉपिंग मॉल को एनपीए घोषित किए जाने संबंधी नोटिस का प्रकरण रखा गया। इस पर फर्म को पीडीए से आवश्यक नक्शा स्वीकृत कराकर बैंक में जमा करने तथा बैंक को प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, एमएनएनआईटी से संबंधित सर्विस टैक्स के प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लिए जाने पर सहमति बनी। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय चौरसिया, मंडल के समस्त उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम सहित उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Saturday, September 26, 2026

आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया सम्मानित...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : विकासखंड भगवतपुर के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रयाग प्रेरणा, परिवर्तन प्रेरणा एवं प्रगति प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की वार्षिक आमसभा (AGM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक, शहर पश्चिमी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. नीता सिंह, अध्यक्ष—ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान, सीमा पाल मंडल अध्यक्ष ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान यमुना पट्टी, एकेश्वर नारायण त्रिपाठी ब्लॉक मिशन मैनेजर भगवत पुर ब्लॉक , जावेद अहमद ब्लॉक मिशन मैनेजर भगवत पुर ब्लॉक सहित संस्था एवं संकुल से जुड़े पदाधिकारी, समूह की दीदियां एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर संकुल की महिलाओं द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों, समूह की प्रगति, आजीविका संवर्धन तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले समय में महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समूह की महिलाओं की सहभागिता रही और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया।

चोरी से सम्बन्धित थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 01 ठेला बरामद किया...

रिपोर्ट-अभिषेक कुमार 


प्रयागराज  : थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 467/2026 धारा 303(2)बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्त 1. हर्ष कुमार पुत्र रमेश कुमार नि0 म0नं0 34 खलासी लाइन थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज 2. कृष्णकांत पुत्र सूर्यकांत नि0 खलासी लाइन थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज 3. आदिल अली पुत्र सैय्यद अली नि0 13 खलासी लाइन थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 25.09.2026 को पोलो ग्राउण्ड की बाउंड्री के पास थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार किया गया व उनके कब्जे से 01 ठेला बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2)/ 3(5) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण  का विवरण- 1.हर्ष कुमार पुत्र रमेश कुमार नि0 म0नं0 34 खलासी लाइन थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष।  2. कृष्णकांत पुत्र सूर्यकांत नि0 खलासी लाइन थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष।  3. आदिल अली पुत्र सैय्यद अली नि0 13 खलासी लाइन थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 467/2026 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बी0एन0एस0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज । बरामदगी का विवरण– 01 ठेला गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– 1. उ0नि0 आलोक कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 प्रमोद कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 राजेश कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 धीरज कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 संदीप कुमार, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 ब्रह्मजीत सिंह, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

Wednesday, September 23, 2026

11वें आयुर्वेद दिवस पर जीबी पंत संस्थान में 14 विभूतियों को किया गया सम्मानित...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समृद्ध भारतीय परंपरा है। इसमें रोगों के उपचार के साथ स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम का व्यापक दृष्टिकोण है। यह बात बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद श्री प्रवीण पटेल ने कही। आयुष विभाग, प्रयागराज एवं जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ सांसद श्री प्रवीण पटेल, संस्थान के निदेशक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. जीएस तोमर, डॉ. पीएस पाण्डेय तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, प्रयागराज डॉ. नवीन सोनी ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ रही। सांसद श्री प्रवीण पटेल ने कहा कि आधुनिक जीवन की चुनौतियों के दौर में आयुर्वेद ने रोग-निरोधक उपायों और उपचार के साथ दीर्घकालिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाया है। विकसित भारत के विजन के अनुरूप स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना भी होना चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद के वैज्ञानिक पक्ष को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है। डॉ. नवीन सोनी ने प्रयागराज में आयुष विभाग की ओर से 11वें आयुर्वेद दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन-जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, संगोष्ठी, औषधीय पौधारोपण, ग्रामचौपाल, रन फॉर आयुर्वेद तथा पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता, सेमिनार, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संस्थान के निदेशक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशिष्ट स्थान है। आधुनिक समय में आयुर्वेद के वैज्ञानिक अध्ययन, शोध और जनोपयोगी स्वरूप को और व्यापक बनाने की आवश्यकता है। 14 वैद्यों को किया गया सम्मानित समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो. जीएस तोमर, वैद्य आशुतोष मालवीय, वैद्य शशिकांत राय, डॉ. जयशंकर शुक्ल, डॉ. पीएस पाण्डेय, डॉ. भारत नायक, डॉ. एमडी दुबे, डॉ. शारदा प्रसाद, विजय कुमार सिंह, डॉ. वीएन त्रिपाठी, डॉ. वीबी मिश्रा , डॉ. अशोक कुशवाहा एवं डॉ. सूर्या यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कांचनार पौधे का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। वैज्ञानिक सत्र में शोध-पत्र प्रस्तुत वैज्ञानिक सत्र में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. खुशनुमा परवीन सिद्दीकी, डॉ. संदीप पाण्डेय, डॉ. राजतिलक तिवारी, डॉ. सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ  सुमन मिश्रा, डॉ अंजलि मिश्रा एवं डॉ. अवनीश पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए। आयुर्वेद की समकालीन उपयोगिता, शोध और स्वास्थ्य संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ हेमंत सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ जे पी सिंह, डॉ  अनुराग अस्थाना, आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, अधिकारी-कर्मचारी, संस्थान के शिक्षक,  शोध छात्र एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। संचालन डॉ. विवेक शुक्ला, डॉ. अंजलि मिश्रा एवं डॉ.नीलम यादव ने किया। अंत में सतीश चन्द्र दुबे ने आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के लिए जिन सड़कों की खुदायी हुई है, उनके पुर्ननिर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत रूप से कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक ग्रामों में स्वच्छ जल पहुंचाये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कुछ जगहों पर विद्युत कनेक्शन से सम्बंधित आ रहे व्यवधान के बारे में बताये जाने पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत कनेक्शन दिए जाने के लिए कहा।जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों का थर्ड पार्टी के द्वारा नियमित रूप से जांच किए जाने एवं उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ अधिक से अधिक कनेक्शन कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मैनपॉवर बढ़ाकर दिसम्बर-2026 तक कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण व डीसीडीपीएमयू उपस्थित रहे।

चोरी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार, कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामद किया...

रिपोर्ट - अभिषेक कुमार 

प्रयागराज : थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305(डी)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र गोरे महेन्द्र कुमार निवासी 75 नयापूरा थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज को मोती पार्क बहादुरगंज थाना क्षेत्र कोतवाली से आज दिनांक 23.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का 01 सफेद धातु का हनुमान जी के कान का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.09.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सुलाकी चौराहे स्थित शिव मन्दिर से हनुमान जी के कान का 01 कुण्डल चोरी हो गया है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305(डी)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा प्रकाश में आए उक्त अभियुक्त को आज दिनांक- 23.09.2026 को मोती पार्क थाना क्षेत्र कोतवाली से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से हनुमान जी के कान का कुण्डल सफेद धातु (97.5 ग्राम) व 230 रुपये नकद बरामद किये गये। इस क्रम में त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 5000/-रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र गोरे महेन्द्र कुमार निवासी 75 नयापूरा थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 85/2026 धारा   303(डी)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद  गिरफ्तारी बरामदगी / करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 गया प्रसाद पाण्डेय, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 अंकित यादव, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 राहुल तोमरी, थाना थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 राहुल चौधरी, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 निखिल कुमार, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज ।6. का0 संजय कुमार, यादव थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।

Tuesday, September 22, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्रिड योजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर, दिए आवश्यक निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा के साथ अतरसुईया क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत गोल पार्क से अतरसुईया चौराहा, पजावा रामलीला मार्ग, मीरापुर, सौकत अली रोड तक कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। योजना के तहत क्षेत्र में बिजली केबल के अंडर ग्राउण्ड यूटिलिटी सिफ्टिंग और बरसात के पानी निकासी का कार्य, वाटर सप्लाई के लिए नई लाइन के अंडरग्राउण्ड से सम्बंधित कार्य कराये जा रहे है। कार्यदायी संस्था के द्वारा बताया गया कि कार्य को तीन माह के अंदर पूर्ण कराया जाना है। कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय पार्षद के द्वारा दशहरे के समय निकलने वाले पजावा रामदल के पहले सड़क, फुटपाथ व अन्य कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि रामदल के निकलने के समय किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अंदर कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि रामदल निकलने के पहले जो आवश्यक कार्य है, वो अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाये। जिलाधिकारी ने कल्याणी देवी मंदिर के पास पार्क में साफ-सफाई, लाइट और जो कार्य कराये जा रहे है, उनको शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिए है। इसके पूर्व जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने सरदार पटेल मार्ग सिविल लाइन का निरीक्षण करते हुए फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने तथा किसी भी तरह से जाम की स्थिति न होने पाये, के निर्देश दिए है। उन्होंने साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने तथा दुकानदार डस्टबिन अवश्य रखें, जिससे कि सड़क पर गंदगी न होने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मंगलेश कुमार दुबे, सिटी मजिस्टेªट श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

थाना अतरसुइया पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सीरप कुल 11037 शीशी, कुल 11825 इन्जेक्शन, 35520 कैप्सूल, 161400 टैबलेट्स व अन्य सामग्री बरामद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना अतरसुइया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अतरसुइया के चौकी कल्याणी देवी क्षेत्रान्तर्गत नाले के पास बने 01 मकान के एक कमरे में कोडीनयुक्त कफ सीरप का भण्डारण किया गया है तथा साथ में अन्य नशीली दवाइयाँ व इन्जेक्शन भी हैं। इस सूचना पर थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण तथा औषधिविभाग के अधिकारीगण को अवगत करवाया गया। पुलिस टीम तथा औषधिनिरीक्षक द्वारा मुखबिर के बताये गये मकान में पहुँचकर दबिश दी गयी तो 01 कमरे में कार्टून में रखी कफसीरप दवायें व इंजेक्शन पाये गये जिनका विवरण निम्नवत् है- 1. ONEREX (CODEINE PHOSPHATE & TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE SYRUP 100 ML) कुल 11037 शीशी 2. REXOGESIC (BUPRENORPHINE INJECTION IP. 0.3 mg/ml) कुल 925, 3. INFAPENTA (PENTAZOCINE INJECTION IP) कुल 3700 इंजेक्शन, 4. ZYMOX-CV सीरफ कुल 340 शीशी 5. जी० के० इण्टरप्राइजेज की BANK चेकबुक तथा बैंक स्टेटमेंट्स 6. पैनकार्ड व आधारकार्ड की छायाप्रति 7. DDI मिनी ग्राइंडर व उसके टूल्स (बैच नं0 मिटाने में प्रयुक्त) 8. B-STL इंजेक्शन BUPRENORPHINE HYBROCLORIDE INJECTION) कुल 24000 इंजेक्शन, 9. SEMPLX+ CAPSULE ACETAMINOPHEN CAPSULE) कुल 35520 टैबलेट, 10. NETOWIN PENTAZOCINE LACTATE INJECTION IP 0.3 mg/ml) कुल 4800 11. ALFA 5.0 TABLET कुल 161400 टेबलेट्स 12. 01 दो पहिया वाहन रजि0 नं0 यूपी 70जीएस6120 छापेमारी करने वाली टीम को मौजूद औषधिनिरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह स्थान/मकान इन दवाओं के रखने, बेचने, भण्डारण आदि के लिए अधिकृत नहीं है उपरोक्त बरामद दवाये मात्र चिकित्सक की सलाह पर ही मरीजों को दी जा सकती है। उक्त स्थान पर इन दवाओं का प्राप्त होना इस बात को सिद्ध करता है कि इन दवाओं का प्रयोग चिकित्सकीय प्रयोग हेतु न होकर बल्कि नशे के रूप में प्रयोग/अवैध डायवर्जन हेतु भण्डारण किया गया है। इस संबंध में थाना अतरसुइया में मु0अ0 सं0-74/2026 धारा 08/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण- उक्त मकान के स्वामी से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह कमरा 01 व्यक्ति अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज को किराये पर दिया गया है। वांछित अभियुक्त का विवरण- अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 203/2020 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी अपराध अधि0 1985 थाना शंकरगढ़ कमि० प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 230/2020 धारा M.P. DRUG (CONTROL) ACT, 1949 [5/13], 8/21/22/25/29NARCOTIC DRUGS AND PSYCHOTROPIC SUBSTANCES ACT, 1985 टीम का विवरण- 1.  सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया कमि) प्रयागराज। 2. औषधीय निरी0 सुनील कुमार रावत 3. उ0नि0 विवेक कुमार राय, थाना प्रभारी अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 4. उ0नि0 विश्वनाथ सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।5. उ0नि0 प्रिंस राठी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज । 6. उ0नि0 विनय पाल थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।7. उ0नि0 शिवम सिह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।8. उ0नि0 गौरव कुमार थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज । 9. उ0नि0 अवधेश सोनी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 10. उ0नि0 आकाश शर्मा थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।11. का0 रघुनन्दन गौढ़ थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 12. म0का0 प्रिया सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज।13.रि0का0 गुलजार यादव थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सलाहकार समिति, मेरा युवा भारत, प्रयागराज की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित कार्यक्रमों एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। उप निदेशक, जिला सलाहकार समिति, मेरा युवा भारत, प्रयागराज सुश्री जागृति पाण्डेय द्वारा अब तक आयोजित कार्यक्रमों, वर्तमान में संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में VBYLD-2027 क्विज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में मेरा युवा भारत के पंजीकरण अभियान को गति प्रदान करने, युवा कनेक्ट, सेवा पखवाड़ा, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों, युवा संसद, अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों तथा अन्य युवा-केंद्रित कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने मेरा युवा भारत की आगामी कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला पोषण समिति एवं नौवाँ राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला पोषण समिति एवं नौवाँ राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने माह के अन्त तक पुष्टाहार का वितरण कराते हुए THR WITH FRS  की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने निर्देश दिये है। पोषण ट्रैकर के अन्य घटकों की प्रगति भी शत-प्रतिशत कराये जाने के लिए कहा है। मेजरिंग इफिशियेन्सी हेतु यह सुनिश्चित किया जाय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री समस्त ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइसेस का सही उपयोग करते हुए लाभार्थियों का वजन करें एवं समस्त ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइसेस आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध रहें, एन0आर0सी0 में बच्चों के सन्दर्भन हेतु यमुनापार की परियोजना 05-05 एवं गंगा पार की परियोजना 02-02 सैम बच्चों को प्रत्येक माह एन0आर0सी0 में सन्दर्भित करने हेतु सूची तैयार रखे।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 200 एवं 2026-27 के 72 शौचालय का निर्माण कार्य 15 दिवस के अन्दर पूर्ण कराये तथा कार्यदायी संस्था एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अनारम्भ आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों की सूची पृथक से अनारम्भ का कारण सहित मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराये, जिसकी समीक्षा कर उसको तत्काल आरम्भ कराया जाय। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत आयोजित हो रहें गतिविधियों का फीडिंग जन आन्दोलन डैसबोर्ड पर सम्बन्धित विभाग द्वारा प्रत्येक दिवस किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिाकरी, सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, ब्लाक कोऑर्डिनेटर एवं रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहें।

Monday, September 21, 2026

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट सागर जैन द्वारा थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंध व अन्य व्यवस्थापन का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस तथा RAF के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र के स्थानांतरण पर जिलाधिकारी ने दी भावपूर्ण विदाई...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र के स्थानांतरण होने के पश्चात सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि स्थानान्तरण सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्थानान्तरण होने के बाद उस अधिकारी की कार्यशैली याद रहती है। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी नगर ने अपने दायित्वों का बड़ी कुशलता के साथ निर्वहन किया। वे अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी तनमयता के साथ पूरा करते रहे। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उन्हें जो नया दायित्व सौंपा गया है, उसको इसी तरह कुशलता के साथ निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर ने जनपद में बिताये अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद प्रयागराज का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। प्रयागराज के कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, जो कि आगे बहुत ही लाभप्रद होगा। उन्होंने महाकुम्भ-2025 के आयोजन में निर्वहन किए गए अपने दायित्वों का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सानिध्य में कार्य करने का जो अनुभव प्राप्त हुआ है, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा भी उनके साथ बिताये गये अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया। विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर को अंगवस्त्र, मोमेण्टों भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय एड्स एवं एसoटीoडीo नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, प्रयागराज के सभागार में किया गया। संवेदीकरण कार्यशाला - ​जे.डी. (J D) - प्रयागराज: डॉ. आशु पांडे ​सी.एम.ओ. (CMO): डॉ. ए. के. तिवारी ​डिप्टी सी.एम.ओ. (Deputy CMO): डॉ. रावेन्द्र सिंह ​डी.टी.ओ. (DTO): डॉ. हेमंत कुमार सिंह
​डिप्टी डी.टी.ओ. (मेजर): डॉ. एस. के. सिंह ​ए.सी.एम.ओ. (ACMO): डॉ. आर. सी. पांडे ​डिप्टी ए.सी.एम.ओ. (Dy. ACMO): डॉ. प्रमोद कुमार ​डिप्टी ए.सी.एम.ओ. (Dy. ACMO): डॉ. नवीन गिरी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. निधि टंडन, श्री दीपक तिवारी कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट (PHFI),  श्री नीरज श्रीवास्तव- कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर(PHFI) तथा दिशा टीम से डॉ रोहित पांडे क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर, डॉ विकास चंद मिश्रा-सी.एस.ओ., नागिन मणि मिश्रा एम ई, प्रवीण कुमार डीजे प्रोग्राम  प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स एवं एसoटीoडीo नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के उद्देश्यों, रणनीतिक प्राथमिकताओं तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा। प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान HIV/AIDS की वर्तमान स्थिति, 95-95-99 लक्ष्य, जिला स्तर की HIV महामारी, NACP की संरचना, District AIDS Control Officers (DACO), District Integrated Strategy for HIV/AIDS (DISHA), Mobilisation for AIDS Suraksha (MAS), HIV एवं STI की स्क्रीनिंग, HIV परामर्श एवं परीक्षण सेवाएं, STI/सिफलिस प्रबंधन, Elimination of Vertical Transmission of HIV and Syphilis (EVTHS), ART, TB एवं HIV-TB सह-संक्रमण, वायरल लोड मॉनिटरिंग, U=U अवधारणा, High Risk Groups (HRGs), Targeted Interventions (TIs), Opioid Substitution Therapy (OST) तथा समुदाय आधारित HIV रोकथाम सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को HIV & AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के प्रमुख कानूनी प्रावधानों, HIV से संबंधित भेदभाव की रोकथाम तथा अधिकार-आधारित दृष्टिकोण के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं सहभागी बनाने के लिए केस स्टडी, प्रस्तुतीकरण, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक गतिविधियों का उपयोग किया गया, जिससे प्रतिभागियों को जिला स्तर पर HIV सेवाओं के प्रबंधन एवं समन्वय की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिली।प्रशिक्षण के प्रमुख परिणाम कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों की NACP संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक क्षमता को मजबूत किया गया। विशेष रूप से प्रतिभागियों को HIV की रोकथाम, शीघ्र पहचान, जांच, उपचार, ART से जोड़ने, वायरल लोड मॉनिटरिंग, HIV-TB सेवाओं के एकीकरण तथा रेफरल एवं फॉलो-अप के संबंध में बेहतर समझ प्राप्त हुई। साथ ही, जिला स्वास्थ्य प्रणाली के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय एवं कन्वर्जेन्स स्थापित करने तथा HIV सेवाओं को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी रूप से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला के अंत में पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट एवं प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यावहारिक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम की योजना, क्रियान्वयन, निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी कन्वर्जेन्स के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान किया गया। इससे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के निर्धारित उद्देश्यों तथा 95-95-99 लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में हरदोई जिले के प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Friday, September 18, 2026

जिलाधिकारी ने भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई एवं अवैध-खनन पर गठित टॉस्क फोर्स के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई एवं अवैध-खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ज़िलाधिकारी ने टास्कफोर्स टीम को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार इंफोर्समेंट की कार्यवाही में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए शख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को संबंधित तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध तहसील स्तर पर गठित टास्कफोर्स के माध्यम से कार्रवाई करने। कहा कि यदि अवैध खनन की सूचना मिलती है तो संबंधित उपजिलाधिकारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने बिना नम्बर प्लेट तथा अस्पष्ट/धूमिल नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने पुलिस, खनिज विभाग एवं तहसील की टास्क फोर्स टीम द्वारा अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग में संलिप्त उपखनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों की निरंतर जांच करते हुए इस पर रोक लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स द्वारा पीटीजेड कैमरा, वेब ब्रिज, साइन बोर्ड, पिलर जांच करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जहां खनन पट्टा स्वीकृत नहीं है, उन स्थानों पर साधारण बालू का अवैध खनन न होने पाये। उन्होंने चेक गेट एवं एम चेक के माध्यम से चालान किए गए पेन्डिंग धनराशि वाले वाहनों को सघन चेकिंग के दौरान चिन्हित कर अधिरोपित धनराशि वसूल करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, ज्येष्ठ खान अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS