रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र के तेवारा गांव के बाहर गेहूं के खेत में रविवार के दिन लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिससे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पहचान करने के लिए मौके पर काफी तादात में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई फिर भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। स्थानीय लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन पहुंची और कई घंटे सीमा विवाद में उलझी रही इसके बाद राजस्व विभाग को बुलाया गया मौके पर लेखपाल ने सीमा विवाद को सुलझाया सीमा विवाद सुलझ जाने पर पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात शव की जांच और शिनाख्त में जुटी
No comments:
Post a Comment