Friday, February 28, 2025

महाकुम्भ संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


महाकुम्भ नगर : महाकुम्भ-2025 सकुशल व निर्विघ्न संपन्न हुआ। महाकुम्भ-2025 को सकुशल व निर्विघ्न संपन्न कराने मे आवंटित विभिन्न इकाइयों के समस्त पुलिस बल द्वारा अत्यंत ही निष्ठा पूर्वक अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। समस्त अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के संयुक्त योगदान तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन के फल स्वरुप महाकुम्भ-2025 सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। दिनांक 27.02.2025 को मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में पुलिस कर्मियों व प्रशासनिक अफसरो को स्नान कर संगम का जल साथ ले जाने की सलाह दी, मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा एक साथ पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संगम स्नान करने का निमंत्रण दिया गया। जिसके उपलक्ष्य में पुलिस व प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी एक साथ संगम तट पर एकत्रित हुए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज, पुलिस उप महानिरीक्षक महाकुम्भ, मेलाधिकारी महाकुम्भ, जिलाधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ एवं पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणो ने एक साथ हर हर गंगे का उद्घोष करते हुये वैदिक मंत्रो के साथ संगम में आस्था के पुण्य की डुबकी लगाई।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS