Monday, March 10, 2025

जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलआरसी) की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलआरसी) की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद में कार्यरत बैंको की कुल जमा धनराशि का ऋण-जमानुपात भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित मानक से कम न होने पाये। उन्होंने कहा कि बैंक आफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया एवं अन्य बैंको द्वारा निरस्त किये गये आवेदन पर सही जानकारी न दिये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जो भी आवेदन निरस्त किये जा रहें हैं, उन पर पुनः विचार किया जाय एवं उस आवेदनकर्ता को बुलाकर जो भी कमियॉ हो, उसे दूर कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करायें। उन्होंने उद्यान, मत्स्य, खादी ग्रामोद्योग एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं भी जाकर बैंको में बात-चीत करें एवं लाभार्थियों को अपने साथ ले जाकर अधूरी कमियों को आपसी समन्वय बनाकर दूर कराते हुए उन्हें लाभान्वित करायें। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कर दिया जाय, कोई आवेदन लम्बित न रहने पाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी ऋण आवेदन स्वीकृत हो गये हैं, उन्हें शीघ्र वितरित कर दिया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम स्वनिधि योजना, एक जनपद-एक उत्पाद एवं स्वयं सहायता समूह आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने तथा स्वीकृत आवेदनों को वितरित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे आवेदनकर्ताओं/लाभार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक प्रबन्धक नाबार्ड श्री अनिल शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS