रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : प्रयागराज महानगर शहर पश्चिमी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ सिंह ने सदर मंडल गंगा पट्टी अध्यक्ष अनिल मौर्य के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं की समास्याओं को सुना, कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समास्याएं बताई जो कि बिजली, पानी, सड़क, नाली, लाईट आदि थे, पूर्व कैबिनेट व विधायक ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना व अस्वासन दिया कि जल्द कार्य पूरा करा दिया जाएगा। बैठक के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक ने कार्यकर्ताओं के संग फूलों की होली खेली और कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, महामंत्री पिंटू कुशवाहा, महामंत्री, राजू सिंह, महामंत्री रामनरेश पटेल, पत्रकार प्रदीप कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष श्रृवण पाल, पार्षद भगवान दास, महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू , आईटी संयोजक सदर मंडल गंगा पट्टी ईश्वर दीन साहू, सहसंयोजक इन्द्रजीत कुमार, मुंडेरा व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रधान मातपुर श्रवण पासी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बीरेन्द्र पासी, प्रधान सोनू कुशवाहा, प्रीति पटेल, धनंजय पासी, राम जी शुक्ला, राजू राय, कन्हैया साहू आदि पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बड़े संख्या में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment