Saturday, April 5, 2025

हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त को थाना धूमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 64/25 धारा 103(1)/61(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र स्व0 भोंदू लाल निवासी उमरपुर नीवा थाना धूमनगंज प्रयागराज को आज दिनांक 05.04.2025 को अभियुक्त के निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक 08/09.03.2025 की रात्रि में प्रीती भारतीया नाम की 01 महिला की हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतका के पिता/वादी द्वारा थाना धूमनगंज में उक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- दीपक कुमार पुत्र स्व0 भोंदू लाल नि0- उमरपुर नींवा थाना धूमनगंज प्रयागराज, उम्र 28 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 64/25 धारा 103(1)/61(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-1. नि0 अमर नाथ राय, थाना प्रभारी धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 राकेश कुमार, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 शिवशंकर, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 आनन्द सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS