Friday, April 11, 2025

पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर नमाज को सकुशल संपन्न कराया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : शुक्रवार को जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं समसामयिक प्रकरणों के दृष्टिगत बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक द्वारा मधुसूदन हुल्गी जिलाधिकारी के साथ जनपद के संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। एवं ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया गया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर लागतार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गयी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ जनपद के संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर व समस्त क्षेत्राधिकारी गणों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में पर्याप्त पुलिसकर्मी व दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ भ्रमण कर नमाज को सकुशल संम्पन्न कराया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS