रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा माननीय न्यायालय कौशाम्बी परिसर में लगे सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद कौशाम्बी दीपक जायसवाल से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया, जिसमें ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत माननीय न्यायालय परिसर में चौकस सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर ECIL कंपनी के माध्यम से कैमरे लगवाने हेतु विचार विमर्श किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय के साथ न्यायालय परिसर में लगे पुलिस गार्द, महिला/पुरुष बंदी गृह एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment