रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के मूरतगंज विकासखंड के अंतर्गत हर्रायपुर ग्राम सभा का मजरा नरना उर्फ आलम चन्द के निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल रैदास ने प्रधानमंत्री आवास के लिए अपने ग्राम पंचायत में तैनात सचिव आशीष कुमार से प्रधानमंत्री आवास के लिए मिला जिस पर ग्राम सचिव आशीष कुमार केसरवानी ने प्रधानमंत्री आवास देने एवं सूची में नाम डालने के लिए प्रार्थी से ₹10000 की डिमांड किया जिस पर प्रार्थी का आरोप है की ₹10000 की व्यवस्था करके दिसंबर 2024 में दे दिया था लेकिन अब जब प्रार्थी अपने आवास के लिए पूछता है तो कहते हैं तुम्हारा सूची में नाम नहीं है तुम्हें आवास नहीं मिल पाएगा न्याय पाने के लिए पीड़ित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत करते हुए जिला अधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अब जांच का विषय है अगर निष्ठा पूर्वक जांच होगी तो निश्चित तौर पर आवास मिलने के साथ ग्राम सचिव पर गाज गिरना तय है।
No comments:
Post a Comment