Friday, May 9, 2025

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित.एक अभियुक्त को थाना दारागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना दारागंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-92/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त नारायण दास पुत्र सेवका निवासी बिलगांव थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर को मुखबिर की सूचना पर महाबीर तिराहा अक्षयवट चौकी के पास किला की दीवार के पास थाना क्षेत्र दारागंज से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी के 02 पर्स जिसमें रखे 03 डेबिट कार्ड, 01 वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड, 01 आयकर विभाग कार्ड, 01 बार काउंसिल कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस व 750/-रूपये नकद बरामद किये गये । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नारायण दास पुत्र सेवका निवासी बिलगांव थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर उम्र करीब 45 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-92/2025 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 02 पर्स जिसमें रखे 03 डेबिट कार्ड, 01 वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड, 01 आयकर विभाग कार्ड, 01 बार काउंसिल कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस व 750/-रूपये नकद बरामद। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-01. नि0 ज्ञानेश्वर मिश्रा थाना प्रभारी दारागंज कमिश्नरेट प्रय़ागराज। 02.  उ0नि0 पवन कुमार सिंह,थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 03. हे0का0 गुलाब चन्द्र, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS