रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद प्रयागराज के संगम नोज व रिजर्व पुलिस लाइन्स में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगम नोज पर आयोजित योग कार्यक्रम में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता'नन्दी', अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त नगर, जनप्रतिनिधिगण व आमजनमानस द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में प्रतिभाग करते हुये योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित योगाभ्यास में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/गंगानगर/यमुनानगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। योग दिवस के इस आयोजन में नवचयनित आरक्षियों द्वारा अपने-अपने प्रशिक्षण केन्द्रों पर योगाभ्यास किया गया।
No comments:
Post a Comment