Wednesday, June 4, 2025

असली संपत्ति संस्कारित संतान देवेंद्र पाल वर्मा...

रिपोर्ट- नदीम कुरैशी 

बागपत : जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के  द्वारा आयोजित आवासीय संस्कार शोधक शिविर का भव्य उद्घाटन चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि देवेंद्र पाल वर्मा अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश ने ओम ध्वज फैराकर आर्य वीरो को संबोधित करते हुए कहा दुनिया में असली संपत्ति संस्कारित संतान है। बच्चों को संस्कारित करने का कार्य आर्य समाज के द्वारा किया जा रहा है। आज की युवा पीढ़ी नशे जैसी सामाजिक बुराई को त्याग कर अच्छे समाज का निर्माण करें। शिविर बच्चों के लिए एक आवश्यक कार्यक्रम है। इस मौके पर ईंट भट्टा निर्माता अध्यक्ष बागपत विक्रम सिंह राणा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार के शिविरों में भेजने की आवश्यकता है। शिविर करने से बच्चों के जीवन में नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। समाज उत्थान के कार्य के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर कार्य करना चाहिए। बच्चों के मन को शुद्ध करने का शिविर एक अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मनीष तोमर ने की संचालन रवि शास्त्री ने क्या किया इस अवसर पर जिला सभा अध्यक्ष सुशील राणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।कहा हमारे देश की संस्कृति वृद्धा आश्रम की कभी नहीं रही। हमें अपने बड़ों की सेवा घर में ही करनी चाहिए। यही संस्कार देने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सभा मंत्री रवि शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों  लोगों का जिला सभा अध्यक्ष सुशील राणा ने आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर नरेंद्र चौहान, डॉ मनीष तोमर, सुशील राणा, राष्ट्र वर्धन मुनि , धर्मपाल त्यागी,कपिल आर्य, विक्रम राणा, मीरा वर्मा, हरपाल आर्य , मा ऋषि पाल आर्य आदि उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS