Sunday, July 13, 2025

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अन्तर्गत मुख्य चौराहे व चौपाल लगाकर पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं व महिलाओं को किया जागरूक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अन्तर्गत राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा मूरतगंज चौराहा में भ्रमण कर, थाना पश्चिम शरीरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम पश्चिम शरीरा में चौपाल लगाकर, थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम घोघपुर व नौबस्ता में जाकर तथा थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा बिजिया चौराहा में भ्रमण कर बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया । महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा (8) 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर उपयोग करने हेतु डेमो दिखाया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (1)सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना (2)मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (3)अभ्युदय योजना (4)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (5)निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना (6)राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना (7) आयुष्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS