Sunday, July 13, 2025

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कड़ाधाम व लेहदरी पुल के यातायात का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के साथ थाना कड़ाधाम अंतर्गत लेहदरी पुल स्थित यातायात डायवर्जन प्वाइंट पर पहुंचकर यातायात/सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात/सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को निरंतर मुस्तैद रहकर एवं वाहन चालकों/श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए सुव्यवस्थित तथा बाधा रहित आवागमन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिए गए।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS