रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में थाना कर्नलगंज पुलिस, SOG नगर, सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम द्वारा ICCC के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-245/2025 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. रोमी सिंह नारंग पुत्र दर्शन सिंह नारंग निवासी ब्लाक कलोनी गंधवानी थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश), 2. राज सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश) व 3. जसपाल सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश) को दिनांक 31.07.2025 को मुखबिर की सूचना पर आईईआरटी तिराहा के पास थाना क्षेत्र कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त रोमी सिंह नारंग उपरोक्त के कब्जे से पीली धातु (11 अंगूठी, 07 चेन, 01 सिक्का), सफेद धातु (03 सिक्के, 01 बेल पत्र, 01 सिक्का (भारतीय मुद्रा)), 01 मोबाइल फोन (वीवो कंपनी), 01 आधार कार्ड, कुल 400/- रुपये नकद, अभियुक्त राज सिंह उपरोक्त के कब्जे से* पीली धातु (02 गले का हार, 02 कान का टप्स मय कनौटी), 02 मोबाइल फोन, कुल 300/- रुपये नकद व अभियुक्त जसपाल सिंह उपरोक्त के कब्जे से* पीली धातु (02 कंगन, 01 लॉकेट मय पेंडल, 01 मंगलसूत्र मय पेंडल, 01 मंगलसूत्र का पेंडल, 02 कान का टप्स मय कनौटी, 02 कान की बाली, 02 टप्स मय झुमकी, 02 कान का टप्स छोटा, 02 कान की झुमकी मय टप्स, 07 नाक की कील, 03 नाक की कील मय नग लगा हुआ) व 200-250 अर्धनिर्मित चाभियाँ, कुल 641/- रुपये नकद, 01 की-पैड मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त अन्य सामाग्री 01 झोला जिसमें रखे हुये 07 रेती छोटी बड़ी, 02 हथौड़ी, 02 प्लास, 03 पेचकस, 02 छेनी, 02 शुम्मी, 02 कैचर, 02 लॉक गोदरेज आलमारी का व लगभग 300 अर्धनिर्मित चाभियाँ बरामद किये गये । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 331(3)/112/3(5)/317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा श्री परमेश्वर नाथ गोस्वामी पुत्र स्व0 जानकी नाथ गोस्वामी निवासी 435/362 कर्नलगंज थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज द्वारा दिनांक 30.07.2025 को पुलिस को सूचना दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में आलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने घुसे तथा उनकी आलमारी में रखे पीली/सफेद धातु के आभूषण चोरी करके भाग गये हैं । उक्त सूचना पर थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-245/2025 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पूछताछ का विवरण/अपराध करने का तरीका- अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग मध्य प्रदेश के जनपद धार में एक ही स्थान के रहने वाले हैं और दूर शहरों में जाकर आलमारियों/बक्सों आदि का लॉक ठीक करने के बहाने घर में घुसते हैं तथा मौका पाते ही आलमारियों/बक्सों में रखे आभूषण व अन्य कीमती सामग्री चोरी कर भाग जाते हैं । चोरी के आभूषणों व अन्य सामग्री को बेचकर उनसे प्राप्त रुपयों से अपना जीविकोपार्जन करते हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. रोमी सिंह नारंग पुत्र दर्शन सिंह नारंग निवासी ब्लाक कलोनी गंधवानी थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 31 वर्ष। 2. राज सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 20 वर्ष। 3. जसपाल सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश), उम्र करीब 38 वर्ष।बरामदगी का विवरण- 1. अभियुक्त रोमी सिंह नारंग उपरोक्त के कब्जे से- पीली धातु (11 अंगूठी, 07 चेन, 01 सिक्का), सफेद धातु (03 सिक्के, 01 बेल पत्र, 01 सिक्का (भारतीय मुद्रा)), 01 मोबाइल फोन (वीवो कंपनी), 01 आधार कार्ड व कुल 400/- रुपये नकद। 2. अभियुक्त राज सिंह उपरोक्त के कब्जे से- पीली धातु (02 गले का हार, 02 कान का टप्स मय कनौटी), 02 मोबाइल फोन व कुल 300/- रुपये नकद। 3. अभियुक्त जसपाल सिंह उपरोक्त के कब्जे से- पीली धातु (02 कंगन, 01 लॉकेट मय पेंडल, 01 मंगलसूत्र मय पेंडल, 01 मंगलसूत्र का पेंडल, 02 कान का टप्स मय कनौटी, 02 कान की बाली, 02 टप्स मय झुमकी, 02 कान का टप्स छोटा, 02 कान की झुमकी मय टप्स, 07 नाक की कील, 03 नाक की कील मय नग लगा हुआ), 200-250 अर्धनिर्मित चाभियाँ, कुल 641/- रुपये नकद व 01 की-पैड मोबाइल फोन। 4. घटना में प्रयुक्त अन्य सामाग्री- 01 झोला जिसमें रखे हुये 07 रेती छोटी बड़ी, 02 हथौड़ी, 02 प्लास, 03 पेचकस, 02 छेनी, 02 शुम्मी, 02 कैचर, 02 लॉक गोदरेज आलमारी का व लगभग 300 अर्धनिर्मित चाभियाँ। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-245/2025 धारा 305(ए)/331(3)/112/3(5)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कर्नलंगज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- A. थाना कर्नलगंज टीम- 1. नि0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. व0उ0नि0 ताराचन्द्र, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।.3. उ0नि0 कृष्ण कुमार सरोज, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।.4. उ0नि0 अजय सिंह वर्मा, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. उ0नि0 अशोक कुमार, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 पप्पू कनौजिया, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 आलोक कुमार, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 अभिनव दीक्षित, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. का0 राजेश्वर कुमार, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 10. का0 उमेश कुमार यादव, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। B. एस0ओ0जी0 नगर टीम- 1. उ0नि0 शांतनु सिंह, प्रभारी SOG नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 मनोज सिंह, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 बंधन कटियार, SOG नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. हे0का0 संजय कुमार सिंह, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. हे0का0 बिजेंदर यादव, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. हे0का0 अरविंद सिंह, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. हे0का0 अब्दुल सालिम, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 सुनील यादव, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. का0 अभिषेक पांडेय, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।10. का0 अंकित, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 11. का0 शुभम पटेल, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 12. का0 विनोद यादव, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 13. का0 अरविंद, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। 14. का0 नीरज सिंह, SOG नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज। C. सर्विलांस सेल नगर टीम- 1. उ0नि0 विपिन कुमार वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. हे0का0 अनिल सिंह, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 सौरभ उत्तम, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागरा। 4. का0 ब्रह्मानंद, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 राहुल कनौजिया, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज। D. ICCC टीम- 1. उ0नि0 रामअवतार यादव। 2. म0का0 अल्का। 3. म0का0 प्रीति वर्मा।
No comments:
Post a Comment