Sunday, September 21, 2025

मिशन शक्ति 5.0 को मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज से मिशन शक्ति 5.0 रैली के पंचम चरण का भव्य आगाज़ हुआ। इस रैली को सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज, जोगेन्द्र कुमार, पुलिस आयुक्त प्रयागराज तथा मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए Mission Shakti 5.0 का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को और मजबूत करना है। इसी कड़ी में महिला पुलिस कर्मियों की यह रैली पूरे शहर में जागरूकता और विश्वास का संदेश लेकर निकली। रैली में महिला पुलिस कर्मी  शामिल हुईं। इनके साथ PRV Dial 112, इंटरसेप्टर, वार्निंग कार, टेल कार, जिप्सी और एम्बुलेंस की प्रभावशाली फ्लीट भी सम्मिलित रही। रैली ने शहर क्षेत्र में लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय की, जिससे प्रयागराज की सड़कों पर महिला शक्ति और सुरक्षा का अनूठा संदेश गूंजता रहा। मंडलायुक्त के आशीर्वचन के साथ शुभारंभ हुई। नारी ही शक्ति है, और शक्ति ही समाज की पहचान। मिशन शक्ति 5.0 — सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान। मिशन शक्ति 5.0 : नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की नई उड़ान – प्रयागराज से उठी महिला शक्ति की गूंज, महिला शक्ति का परचम, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प के साथ — प्रयागराज में गूँजी मिशन शक्ति 5.0 की हुंकार”  इस रैली में एन. कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त (नगर), पंकज, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त (नगर), राजकुमार मीना, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइंस), कृतिका शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अनेक पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह रैली सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि Mission Shakti 5.0 की उस नई शुरुआत का प्रतीक है, जो हर बेटी को सुरक्षित वातावरण और हर महिला को आत्मनिर्भर पहचान देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS