रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस रैली में 155 महिला आरक्षी, 10 महिला मुख्य आरक्षी एवं 15 महिला उप निरीक्षक सम्मिलित हुई। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर मंझनपुर चौहारा, जामा मस्जिद कस्वा मंझनपुर, सोनारन टोला, मैन रोड (रोडवेज के पास पाता रोड), समदा चौहारा होते हुए 05 किलोमीटर दूरी तय करते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर संपन्न हुई। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।" जागरूकता रैली के दौरान पुलिस के द्वारा माइक से आमजनमानस को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। जागरूकता रैली के द्वारा जनपद कौशाम्बी की महिलाओ में तथा आमजनमानस में निर्भीकता की भावना सृजित की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment