Sunday, October 5, 2025

कमला केशव ने लहराया मेधा का परचम*


 *कमला केशव ने लहराया मेधा का परचम*

सुल्तानपुर अनमोल बरनवाल: रविवार को राम दुलार द्विवेदी मेधा चयन एवं ग्यारहवीं गीता ज्ञान प्रतियोगिता घूरे का पुरवा सिंगठी अयोध्या नगर बाजार भादर अमेठी में आयोजित प्रतियोगिता समापन के बाद आज पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधाकर सिंह जी सुल्तानपुर की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण किया गया प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को 21000 रुपए नकद एवं अंग वस्त्र देकर पुरस्कृत किया गया 

सेकंड स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹15000 नगद एवं अंग वस्त्र देकर पुरस्कृत किया 

थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 11000 रुपए नगद एवं अंग वस्त्र देकर पुरस्कृत किया गया 
शेष चतुर्थ स्थान से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1500 रुपए एवं अंग वस्त्र देकर पुरस्कृत किया गया... 
*श्री राम दुलार द्विवेदी मेधा चयन एवं गीता ज्ञान प्रतियोगिता आयोजक श्री रमेश द्विवेदी, परीक्षा संयोजक अम्बिका प्रसाद पाण्डेय, ज्ञानचन्द्र पाण्डेय* जी हैं।
प्रतियोगिता में अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के 28 विद्यालयों के टॉप टेन छात्र भैया- बहन कुल 280 प्रतिभाग किये।
मेधा चयन में कमला केशव ने टॉप टेन में कुल छः स्थान प्रथम,चतुर्थ, षष्ठ, सप्तम, अष्टम, नवम क्रमशः वैभव शुक्ल, अविनाश शुक्ल, आर्यन, अदिति मिश्रा, सौरभ कुमार, अभिषेक मौर्य प्राप्त किया तथा पुरस्कार स्वरुप क्रमशः 21000 प्रथम शेष स्थानों पर 1500-1500 प्राप्त किये।
मेधा चयन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान विकास शिव प्रताप इंटर कॉलेज को 15000 एवं तृतीय स्थान श्रेया मौर्या शिव प्रताप अमेठी को 11000 पुरस्कार स्वरुप प्राप्त हुआ।
गीता ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः वैभव शुक्ल, शनि कुमार, आर्यन ने प्राप्त किया तथा पुरस्कार स्वरुप 5100,4100,3100 रूपये प्राप्त किये।
साथ में परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं परीक्षा की तैयारी करने वाले शिक्षकों बच्चों के अभिभावकों को भी अंग वस्त्र गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS