रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा कस्बा मंझनपुर के नेतानगर में निर्माणाधीन साइबर थाने का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त साइबर थाना जनपद कौशाम्बी का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था C&DS द्वारा कराया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, जिससे जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सके।
No comments:
Post a Comment