रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा मिशन शक्ति टीम मंझनपुर के साथ फिरोज गांधी इंटर कॉलेज, शमसाबाद मंझनपुर में छात्राओं/बालिकाओं हेतु एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा काउंसलिंग हेल्पलाइन 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं हेतु संचालित सरकारी योजनाओं व सुरक्षा एप्लिकेशनों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की घटना या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत समय-समय पर विद्यालयों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि महिलाओं की सुरक्षा व आत्मविश्वास को और सुदृढ़ किया जा सके।
No comments:
Post a Comment