रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना धूमनगंज, थाना एयरपोर्ट व थाना कर्नलगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना धूमनगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 342/2025 धारा 103(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2)(V) SC/ST Act. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त फैसल उर्फ काले पुत्र स्व0 मुन्ने निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 31.10.2025 को कटहुला गौसपुर से ग्राम गांजा जाने वाली सड़क पर ससुर खदेरी नदी की पुलिया से थोड़ा आगे थाना क्षेत्र एयरपोर्ट से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .12 बोर, 04 जिन्दा कारतूस .12 बोर व 02 खोखा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना एयरपोर्ट पर मु0अ0सं0 196/2025 धारा 109 (1) बी0एन0एस0 व 3/ 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ का विवरण-
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना धूमनगंज में हत्या से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-342/2025 धारा 101(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2)(V) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त फैसल उर्फ काले पुत्र स्व0 मुन्ने निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, कटहुला गौसपुर से ग्राम गांजा जाने वाली सड़क पर ससुर खदेरी नदी की पुलिया से थोड़ा आगे छिपा हुआ है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल उक्त स्थान पर पहुँचे तथा अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया। अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त फैसल उर्फ काले पुत्र स्व0 मुन्ने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल अभियुक्त फैसल उपरोक्त को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया तथा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
फैसल उर्फ काले पुत्र स्व0 मुन्ने निवासी मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 01 अवैध तमन्चा .12 बोर व 04 जिन्दा कारतूस .12 बोर व 02 खोखा कारतूस .12 बोर। सम्बन्धित/पंजीकृत अभियोग का विवरण- 1. मु0अ0सं0 342/2025 धारा 103(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2)(V) SC/ST एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 196/2025 धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 342/2025 धारा 103(1)/352/191(2)/3(5) बी0एन0एस0 व 3(2)(V) SC/ST Act. थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज
2. मु0अ0सं0 196/2025 धारा 109 (1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- थाना धूमनगंज टीम- 1. नि0 राजेश उपाध्याय थाना प्रभारी धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 कमलेश प्रसाद, थाना धूमनगंज प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 निशान्त जाटव थाना धूमनगंज प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 आदित्य सिंह थाना धूमनगंज प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 कपिल बाबू, थाना धूमनगंज प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 शैलेन्द्र यादव थाना धूमनगंज प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 मो0 इमरान थाना धूमनगंज प्रयागराज कमिश्नरेट प्रयागराज। थाना एयरपोर्ट टीम- 1. उ0नि0 विनय कुमार सिंह थाना प्रभारी एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 ब्रह्मेश कुमार मिश्र थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 सूरज प्रताप सिंह थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 योगेश प्रजापति थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 अर्पित सिंह थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। थाना कर्नलगंज टीम 1. उ0नि0 अशोक यादव थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 देवेश सिंह परिहार थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 सिद्धार्थ शंकर राय, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 अतुल राय,थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 अभिषेक कुमार पाण्डेय थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment