Friday, October 31, 2025

जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “एक भारत-आत्मनिर्भर भारत” अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 8 बजे सयारा गेस्ट हाउस से पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा 08 किमी0 तक आयोजित की गई। इस पदयात्रा में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र कुमार फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों तथा महिला मंगल दल व प्रान्तीय रक्षक दल के सदस्य एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।तत्पश्चात सयारा गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य, पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उपस्थित लोगों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ भी दिलाई गई।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS