रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के 107 ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को साइकिल एवं साफा वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान देने वाले निम्नलिखित 03 ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को ₹500-500 रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान कर सम्मानित किया गया- 1. ग्राम प्रहरी संतलाल पुत्र पंछीलाल निवासी ग्राम हथियाभीति, थाना संदीपनघाट। 2. ग्राम प्रहरी कुँआरे पुत्र राजाराम निवासी ग्राम लेहदरी, थाना कड़ाधाम। 3. ग्राम प्रहरी शिवबाबू पाल पुत्र पलटू पाल निवासी ग्राम पतेरिया विसारा, थाना कोखराज। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रहरियों की भूमिका ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे गांव में पुलिस के प्रथम सूचना स्रोत होते हैं। ग्राम प्रहरियों के प्रमुख कार्य एवं योगदान- गांव में संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते सूचना देना। पुलिस को अपराध नियंत्रण में सहयोग प्रदान करना गांव के मुख्य व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जानकारी रखना। पुलिस के साथ तलाशी, सूचना संकलन एवं अभियानों में सहयोग > गांव में अफवाह रोकने, विवाद शांत कराने एवं सुरक्षा जागरूकता फैलाने में भूमिका रात्रिकालीन एवं समय-समय पर गश्त कर सतर्कता बनाए रखना। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रहरियों को संवाद करते हुए बताया गया कि वह लोग इसी प्रकार पुलिस के साथ मिलकर निरंतर कार्य करते रहे अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर सतर्कता बनाए रखें, किसी भी घटना की सूचना तत्काल थाने को दें, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने में सहयोग करें। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों को भविष्य में भी जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया तथा उनके सक्रिय योगदान की सराहना की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी लाइन्स श्री जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment