Tuesday, November 4, 2025

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने लोगों की सुनी फरियाद, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मंझनपुर में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित थाना/शाखा प्रभारियों को त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके तथा पुलिस पर आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS