रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी कौशाम्बी अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को जनपद प्रयागराज के ग्राम उजिहिनी आइमा एवं चन्द्रसेन को जनपद कौशाम्बी में सम्मिलित किए जाने अथवा जनपद प्रयागराज में रहने दिए जाने के दृष्टिगत उक्त दोनो ग्रामों का भ्रमण किया तथा बैठक कर राजस्व ग्रामों के सम्बंध में निर्णय लिए जाने हेतु वहां के निवासियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उनके विचार जाने। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से एवं उक्त दोनों ग्रामों के निवासियों की मंशा के अनुसार क्या निर्णय लिया जाना उचित होगा, इसपर वहां के निवासियों से विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में नक्शे के माध्यम से उक्त दोनों ग्रामों की भौगोलिक स्थिति एवं जनपद कौशांबी व प्रयागराज से कनेक्टिविटी को भी समझा तथा सभी पहलुओं पर विचार किया गया। उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह, तहसीलदार सदर अनिल पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment