Tuesday, November 18, 2025

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने ई-ऑफिस व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण हुआ आयोजित किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ ई-ऑफिस प्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी उपस्थित शाखा प्रभारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य कैसे किया जाए, उसकी प्रक्रिया, लाभ एवं आवश्यक तकनीकी बिंदुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। बैठक में निम्न मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। ई-ऑफिस के माध्यम से दस्तावेजों का सुरक्षित और तेज निस्तारण ऑनलाइन फाइल मूवमेंट एवं ट्रैकिंग सिस्टम। कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता सरकारी कार्यप्रणाली में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने पर जोर। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि ई-ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता देते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं दक्षता में और अधिक वृद्धि लाएं।आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आदर्श पाण्डेय के द्वारा पुलिस ऑफिस के सभी शाखा प्रभारीयों/सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को ई-ऑफिस संचालन हेतु विस्तार पूर्वक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS