Friday, November 14, 2025

केंद्रीय राज्य पुस्तकालय श्री वेदांश के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया बाल दिवस...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : केंद्रीय राज्य पुस्तकालय, उ०प्र० प्रयागराज एवं श्री वेदांश के संयुक्त तत्वाधान में बाल दिवस का कार्यक्रम पुस्तकालय के बाल कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कम्पोजिट स्कूल, आदर्श सी पी  आई प्रयागराज  के बच्चों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत तथा परिचयात्मक गतिविधि से हुई। तत्पश्चात श्री राम बाबू शुक्ल पुस्तकालयाध्यक्ष केंद्रीय राज्य पुस्तकालय उ०प्र० प्रयागराज द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, पुस्तकालयाध्यक्ष ने  पुस्तकालय में एक नई परंपरा को प्रारंभ करते हुए अतिथियों का स्वागत बुके के स्थान पर  बुक द्वारा किया, उसके उपरांत बच्चों के बीच कविता प्रतियोगिता एवं म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रूशी श्रीवास्तव (ज्येष्ठ प्राविधिक सहायक ) द्वारा किया गया,कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें वैष्णवी प्रथम, अमृता द्वितीय, मानसी तृतीय एवं अरिधि ने चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त किया, साथ ही म्यूजिकल चेयर श्रीमती उर्वशी मिश्रा समाज सेविका ने संचालित कराया, जिसमें यशी विजेता रहीं। निर्णायक मंडल में श्री रामबाबू शुक्ल पुस्तकालयाध्यक्ष केंद्रीय राज्य पुस्तकालय उ०प्र० प्रयागराज ,श्री नाजिम अंसारी समाज सेवक समर्पित संस्था ट्रस्ट रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पुरस्कार वितरण के समय पुस्तकालयध्यक्ष द्वारा बच्चों को पुस्तकालय के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरक संबोधन दिया गया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का भंडार नहीं बल्कि सीखने, सोचने और सृजनात्मकता का केन्द्र है। बच्चों को नियमित रूप से पुस्तकालय से जुड़ने, पढ़ने-खोजने और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलना चाहिए। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के उत्साह और आनंद का अवसर रहा, बल्कि उन्हें पुस्तकीय संसाधनों एवं पठन-संस्कार की ओर प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। पुस्तकालय के समस्त स्टाफ ने मिलकर इस आयोजन को सफल एवं आनंददायी बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में श्रीमती सविता सिंह (उप पुस्तकालयाध्यक्ष),रेखा सिंह (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष) ,सरोज  सिंह (प्रदायक सेवा सहायक ), श्री विपुल कुमार शर्मा (सूचीकर ), श्रीमती कविता विश्वकर्मा (पुस्तकालय समन्वयक) श्री शैलेश तिवारी (ऑफिस बॉय ), कृष्ण प्रकाश यादव, विशाल, वासु उपाध्याय ,राजकुमार तिवारी, सुधीर कुमार, किशन तिवारी सहित 50 सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS