रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना खुल्दाबाद पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एण्ड सेशन जज कक्ष सं0 02 प्रयागराज द्वारा निर्गत वारण्ट एसटी नं0 321/2018 अ0सं0 105/2018 धारा 302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त सुनील कुमार प्रजापति पुत्र अशोक कुमार प्रजापति निवासी 85/6 काला डाण्डा हिम्मतगंज थाना खुल्दाबाद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18.11.2025 को अभियुक्त के घर थाना क्षेत्र खुल्दाबाद से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण- सुनील कुमार प्रजापति पुत्र अशोक कुमार प्रजापति निवासी 85/6 काला डाण्डा हिम्मतगंज थाना खुल्दाबाद प्रयागराज उम्र करीब 34 वर्ष।.सम्बन्धित वारण्ट का विवरण- माननीय न्यायालय एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एण्ड सेशन जज कक्ष सं0-2 प्रयागराज द्वारा निर्गत वारण्ट एसटी नं0 321/2018 मु0अ0सं0 105/2018 धारा 302 भा0द0वि थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम - उ0नि0 राहुल कुमार थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment