रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल एवं कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस (प्री प्राइमरी) का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया अनुभा शर्मा तथा मुख्य अतिथि श्रीमती हिना सिद्दीकी, बी ईओ, मूरतगंज एवं चायल , डॉ. मधुपति एवं डॉ. प्रगति आर्या चेयर पर्सन ऑफ एम. वी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा मार्च-पास्ट की सलामी लेकर किया गया। विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित पंक्तियों में आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिताओं में वेलकम नृत्य के साथ कंगारू दौड़, मेंढक दौड़, सैक दौड़, साइकिल दौड़, हर्डल्स दौड़, जुंबा, डम्बल पीटी, सूर्य नमस्कार हमारे पी जी, नर्सरी,एल के जी, यू के जी के सभी नन्हे बच्चों ने मिलकर अपने अध्यापक एवं अध्यापिकाओं अमृता यादव, नूर फातमा, प्रज्ज्वल गुप्ता, सत्येंद्र यादव, जूली गौर, स्वाति त्रिपाठी, प्रतिज्ञा तिवारी एवं अन्य शिक्षकों के साथ आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान नैतिक कुमार प्रजापति, द्वितीय स्थान लीवा खातून एवं तृतीय स्थान आबिहा ज़ुबैर का स्थान रहा। वार्षिक खेल दिवस में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें म्यूज़िकल चेयर दौड़, कपल दौड़ आदि था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने योग और पी.टी. प्रदर्शन प्रस्तुत कर शारीरिक फिटनेस और टीम भावना का संदेश दिया। आए अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।.
अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या महोदया अनुभा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। वार्षिक खेल दिवस ने सभी के मन में खेल भावना और स्वस्थ जीवन का संदेश छोड़ दिया।
No comments:
Post a Comment