रिपोर्ट - राकेश मिश्रा
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग की जा रही थी। और इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कुम्हियावां बाजार में दो व्यक्तियों द्वारा डीसीएम 6 चक्का वाहन संख्या UP 71 BT 0891 में क्षमता से अधिक संख्या में भैसों के बच्चें 3 अदद पड़िया व 60 अदद पड़वा कुल 63 पशुओं को निर्दयता पूर्वक लादकर कुम्हियावां से बाकरगंज फतेहपुर पशुबाजार में व्यापार के लिए बेचने ले जा रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 2 अभियुक्तों के कब्जे से संबंधित वाहन एवं भैसों की नियमानुसार बरामदगी की गई l और इस घटना के संबंध में थाना महेवाघाट पर मु0 अ0 सं0 - 07/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया l वहीं घटना में शामिल 02 अभियुक्तगण 1.रेहान पुत्र वस्सन निवासी ग्राम वार्ड नं0 6 नगर पंचायत हथिगवां थाना हथिगवां जनपद फतेहपुर 2. इसरार पुत्र मो0 याकूब निवासी हथिगवां थाना हथिगवां जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment