रिपोर्ट - राकेश मिश्रा
प्रयागराज : थाना एयरपोर्ट अंतर्गत दिलदारगंज में पिकअप चालक धर्मेंद्र सोनकर की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है l और पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के दिन एक दोस्त लगातार मोबाइल फोन पर धर्मेंद्र के संपर्क में रहा और कई बार दोनों में बातचीत हुई l यही नहीं हत्या के कुछ घंटे पहले उसे धर्मेंद्र के साथ देखा भी गया था l ऐसे में शक की सुई दोस्त की ओर घूम रही है l और मामले के खुलासे के लिए पुलिस धर्मेंद्र के कई दोस्तों को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है l वहीं पर पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा l पुलिस को 26 पन्नों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) में भी धर्मेंद्र के दोस्त को लेकर कई सुराग मिले है l और पता चला है कि एक दोस्त से कई घंटे तक धर्मेंद्र की बातचीत हुई थी l आशंका है कि किसी विवाद के बाद नए वर्ष के मौके पर शराब पार्टी आयोजित की गई l इसमें धर्मेंद्र को बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई हो l और बता दे कि बृहस्पतिवार सुबह धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव घर से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला था l थाना एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात पर एफ.आई.आर दर्ज की है l और थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि करीबी दोस्त के साथ दो अन्य युवक भी शक के घेरे में है l और जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment