रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के कई गांवों जैसे उदहिन बुजुर्ग, टेनशाहआलम, अंधावा, जुवरा, टिकरी, जवई पड़री आदि गांवो में ग्राम मासिक बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की कई जर्जर सड़को की बदहाली का मुद्दा उठाया गया। इस अवसर पर लोगों का कहना था कि ग्राम गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन माता मंदिर मार्ग, जुवरा से नारा मार्ग, कैमा से तेराहरा मार्ग, उदहिन चौराहा से खनवारी होकर मलकिया चौराहा मार्ग, घाटमपुर से हिसामबाद जवई मार्ग, अनेठा मोड़ से पैंशा उवारी मार्ग, हिसामपुर बहरेमऊ से पासिनहार मार्ग, अचाकापुर से नौगीरा, नादिन का पुरवा से नारा मार्ग आदि सड़के खस्ताहाल और जर्जर स्थिति को लेकर चर्चा हुई। लोगों का कहना था कि इन मार्गों से होकर रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों परेशान होते हैं। कई बार तो लोग दुर्घटना के शिकार होकर अपने गंतव्य के बजाए अस्पताल पहुंचते या पहुंचाए जाते है। इतना ही नहीं बल्कि इन मार्गों से होकर गुजरने वाले लोग जी भर भर कर लोक निर्माण विभाग विभाग को कोसते भी हैं। ग्राम मासिक बैठक में बोलते हुए अजय सोनी ने कहा कि कमासिन माता मंदिर मार्ग समेत तमाम जर्जर मार्गो की मरम्मत कराई जाए। आगे कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा जन समस्यायों की अनदेखी और उदासीनता के चलते लोग मजबूरन जर्जर खस्ताहाल सड़कों से होकर गुजरने को विवश हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही इन जर्जर मार्गो की मरम्मत नहीं कराई गई तो समर्थ किसान पार्टी कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। इस अवसर पर रोहन गौतम, राजेश गौतम, बद्री पाल, शिवमोहन सरोज, अमरनाथ लोधी, बिनोद मौर्य आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment