रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : थाना मंझनपुर पर आवेदक श्री विद्या सागर पुत्र छोटेलाल यादव निवासी अल्पी का पूरा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपीगणों द्वारा धोखा देकर इण्डियन ओवर सीज बैंक मंझनपुर में खाता खुलवाया गया तथा धोखे से मेरा एटीएम कार्ड व सिम कार्ड लेकर मेरे खाते से ऑनलाइन गलत पैसे का (लगभग 12 लाख) भुगतान किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 11/26 धारा 318(4)/351(2)/352 बीएनएस व 66डी आई0टी0 एक्ट बनाम 1. संजय पुत्र राम बालक सरोज निवासी बरैसा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी 2. आसिफ पुत्र रसीद निवासी हिरन डीह थाना फिरोजपुर झिरका जनपद नूहू ( हरियाणा) पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। कार्यवाही का विवरण- पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 09.01.2026 को थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी/इलेक्ट्रानिक संसाधनों के आधार पर अभियुक्त गणों के विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. संजय पुत्र राम बालक सरोज निवासी बरैसा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी 2. आसिफ पुत्र रसीद निवासी हिरन डीह थाना फिरोजपुर झिरका जनपद नूहू (हरियाणा) को 01 महिन्द्रा थार कार रजि0नं0- UP15KP9070, 03 आधार कार्ड, 03 स्मार्टफोन, 01 बन्धन बैंक चेकबुक, 01 इण्डियन बैंक पासबुक, 01 इण्डियन ओवरसीज बैंक की पासबुक की फोटोकापी, 21 एटीएम कार्ड, 17 विभिन्न मोबाइल कम्पनियों के सिम कार्ड, 01 ई श्रम कार्ड, 02 पैन कार्ड, 03 भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र, 01 एक्सिस बैंक चेक, 08 विभिन्न राज्यों की वाहन नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी प्राप्त हुई कि आवेदक के खाते में फ्राड़ के रुपये आने के सम्बन्ध में 05 शिकायते भिन्न-भिन्न लोगों द्वारा ऑनलाइन दर्ज करायी गयी हैं। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पूछताछ का विवरण- पूछतांछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों मिलकर गरीब लोगों को रुपयों का लालच देकर भिन्न भिन्न बैंकों में खाता खुलवाते हैं और उनके एटीएम कार्ड, सिम कार्ड व चेकबुक अपने पास रख लेते हैं। खाता धारकों को ऑनलाइन लोन दिलाने, शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट कर लाभदिलाने, विभिन्न सरकारी योजनाओं के पैसे का लाभ दिलाने एवं अन्य कई प्रकार के प्रलोभन देकर उनके एकाउन्ट में अन्य लोगों से फ्राड करके पैसे डलवाते हैं और खाता धारकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा मोबाइल सिम कार्ड का प्रयोग करके पैसा निकाल लेते हैं। उपरोक्त पैसे को हम लोग आपस में बाँट लेते हैं, जिससे हमारा व हमारे परिवार का भरण पोषण होता है। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि जो नम्बर प्लेट गाडी में लगी है वह फर्जी है। हम लोग कई नम्बर प्लेट फर्जी बनवाकर रखते हैं और समय-समय पर नम्बर प्लेट बदलते रहते हैं ताकि आसानी से पहचान न हो सके। कौशाम्बी के व्यक्तियों को पैसे का लालच देकर, खाता खुलवाकर, उनका सिम कार्ड, एटीएम कार्ड एवं अन्य कागजात इकट्ठा कर आज हम लोग हरियाणा जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. संजय पुत्र राम बालक सरोज निवासी बरैसा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी। 2. आसिफ पुत्र रसीद निवासी हिरन डीह थाना फिरोजपुर झिरका जनपद नूहू (हरियाणा)। संबंधित अभियोग मु0अ0सं0 11/26 धारा 318 (4)/351(2)/352/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 66 डी आई०टी० एक्ट थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी। बरामदगी विवरण - 01 महिन्द्रा थार कार रजि0नं0- UP15KP9070, 03 आधार कार्ड, 03 स्मार्टफोन, 01 बन्धन बैंक चेकबुक, 01 इण्डियन बैंक पासबुक, 01 इण्डियन ओवरसीज बैंक की पासबुक की फोटोकापी, 21 एटीएम कार्ड, 17 विभिन्न मोबाइल कम्पनियों के सिम कार्ड, 01 ई श्रम कार्ड, 02 पैन कार्ड, 03 भारत निर्वाचन आयोग पहचान पत्र, 01 एक्सिस बैंक चेक, 08 विभिन्न राज्यों की वाहन नम्बर प्लेट। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना मंझनपुर पुलिस टीम, जनपद कौशाम्बी।
No comments:
Post a Comment