Tuesday, February 10, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इंटरनेट दिवस कार्यशाला का किया गया आयोजन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस से सम्बन्धित कार्यशाला सम्पन्न हुई। सर्व-प्रथम सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, द्वारा इस वर्ष की सुरक्षित इंटरनेट दिवस से सम्बन्धित थीम "स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग" के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए ए0आई0 एवं इंटरनेट के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति आम जन-मानस, शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, जन सेवा केन्द्रों, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कार्यालयों,  महिलाओं एवं युवाओं, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पी0पी0टी0 के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं एवं आम नागरिकों द्वारा की गयी पृच्छाओं का विस्तृत तरीके से समाधान किया गया। उक्त के अतिरिक्त इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, साइबर स्वच्छता को प्रोत्साहित करना, प्रमुख साइबर खतरों एवं उनसे बचाव के उपायों केी जानकारी देना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित, नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना, कार्यशाला बैनर एवं क्यूआर कोड का उपयोग सुनिश्चित करना, ए0आई0 वॉयस क्लोनिंग धोखाधड़ी, डीपफेक वीडियो घोटाला, ए0आइर्0 चैटबॉट प्रतिरूपण, ए0आई0 जनित फिशिंग संदेश, नकली ए0आई0 निवेश, ओ0टी0पी0/गोपनीय जानकारी को किसी भी दशा में साक्षा न करें, वायस नोट्स, तस्वीरों और वीडियो की प्रमाणिकता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाना, आपातकालीन भुगतान अनुरोधों का सत्यापन करके भी भुगतान करना, मोबाइल ऐप्स केवल प्रमाणिक श्रोतों से ही डाउनलोड करना, ऐप्स और सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स का उपयोग अवश्य करना, जागरूकता कार्यक्रमों और आधिकारक अलर्टस के माध्यम से अपडेट रहना सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यशाला में उपस्थित लोगो को अवगत कराया गया। इस अवसर पर श्री विनोद कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट, श्री दिग्विजय सिंह अपर नगर मजिस्टेªट, श्रीमती प्रतिमा मिश्रा अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS