रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू, राकेश मिश्र
कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज कार्यालय नगर पंचायत, करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका के अवलोकन पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अंकित न पाए जाने, पंजिका अधूरा एवं सत्यापित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्हांने कार्यालय/परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने एवं व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने एवं शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध करने के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment