Friday, March 20, 2026

आखिर बनते ही कैसे उखड़ने लगी अचाकापुर, देवखरपुर, नौगिरा सड़क- अजय सोनी...

रिपोर्ट- मनोज सोनी


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम अचाकापुर, देवखरपुर, पतेरिहा, निजामपुर नौगिरा आदि का भ्रमण किया और लोगों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में लोगों ने बताया कि अचाकापुर, देवखरपुर, पतेरीहा, निजामपुर नौगिरा की हाल ही में बनाई गई सड़क तुरंत एकाएक उखड़ने लगी है। लोगों की शिकायत को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी मौके पर जाकर स्थानीय लोगों के साथ सड़क का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों की शिकायत के मद्देनजर लेकर लोक निर्माण विभाग से सवाल किया कि मरम्मत के तुरंत बाद आखिर इतनी जल्दी कोई सड़क कैसे उखड़ने लगती है। ग्रामीणों से वार्ता के क्रम मे अजय सोनी ने बताया कि अचाकापुर से देवखरपुर, पतेरिहा, निजामपुर नौगिरा को जाने वाली सड़क आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने एवं रोजाना सैकड़ों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। बताया कि पूर्व मे यह सड़क बेहद जर्जर और खस्ताहाल थी। इस सड़क की मरम्मत के लिए मेरे द्वारा पूर्व में करीब तीन सालो से लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन कौशांबी से मरम्मत कराए जाने की लगातार मांग की जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप अभी फरवरी माह में लोक निर्माण विभाग कौशांबी द्वारा उक्त जर्जर सड़क की मरम्मत कराई गई। परंतु मरम्मत कार्य पूर्ण होने के एक महीने के भीतर ही सड़क फिर से उखड़ने लगी है जिससे आसपास के गांवो के लोग खासे नाराज हो रहे हैं। इस अवसर पर अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से स्थलीय जायजा लेने एवं उक्त सड़क के दुबारा मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है। अजय सोनी ने बताया कि इस बार की जिला पंचायत सदन की बैठक मे लोक निर्माण विभाग के द्वारा नवीन बनवाई या मरम्मत कराई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जायेंगे और जिम्मेदार लोगों पर समुचित कार्रवाई की मांग की जायेगी। इस अवसर राम शंकर यादव, संतलाल सरोज, दिनेश कुमार निर्मल, साकिर अली, प्रमोद सिंह, राम स्वरूप सरोज आदि उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS