रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने आज एन.आई.सी. सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अब तक की कार्यवाहियों एवं गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शासनादेशानुसार सभी कार्यवाहियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि माइक्रोप्लान के अनुसार विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर नालियों एवं नालों की साफ-सफाई कराने, फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराने तथा कहीं भी जल-जमाव न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, सी.एम.एस. डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment