Sunday, April 26, 2026

पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस लाइन कौशाम्बी में  प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  श्रीमती सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज, मण्डल प्रयागराज के आगमन पर सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत परेड का मान-प्रणाम ग्रहण करने के उपरांत परेड ग्राउण्ड पर सुसज्जित एवं टोलीवार उपस्थित परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षु आरक्षियों की टोलियों द्वारा अनुशासित एवं सधे हुये कदमों से मार्चपास्ट करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरते हुये मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया। तत्पश्चात समीक्षा क्रम में परेड की प्रस्तुति की गई एवं मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित कर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश तथा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रदर्शित किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात श्री सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत शपथ ग्रहण हेतु टोलियों का निर्धारित स्थान पर आगमन हुआ तथा मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों का प्रस्थान संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय,अन्य अतिथिगण एवं समारोह को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों,प्रशिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा अतिथिगणों को सूक्ष्म जलपान हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर जेपी यादव जिला जज जनपद न्यायालय कौशाम्बी एवं श्री अमित पाल जिलाधिकारी कौशाम्बी सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, प्रशिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दीक्षांत परेड के सफल आयोजन के साथ प्रशिक्षु आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा हेतु पूर्णतः तत्पर हैं। उल्लेखनीय है कि कुल 390 प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा दिनांक 21.07.2025 से दिनांक 26.04.2026 तक रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र पुलिस लाईन कौशाम्बी में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त किया गया  जिसमें जनपद कौशाम्बी में नियुक्त कुल 148 प्रशिक्षु एवं जनपद प्रतापगढ़ मे नियुक्त कुल 142 प्रशिक्षु सम्मलित हैं । भव्य एवं शानदार दीक्षांत परेड को संचालित करने में परेड कमांडर प्रथम- प्रशिक्षु राजीव मौर्य, परेड कमांडर द्वितीय- प्रशिक्षु सूरज प्रताप सिंह एवं परेड कमांडर तृतीय - प्रशिक्षु राजित यादव द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की गयी।दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षुओं की कुल 14 टोलियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रशिक्षण के दौरान अत्यंत लगन, परिश्रम व निष्ठापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु राजीव मौर्य द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सर्वांगसम सर्वोत्तम प्रशिक्षु होने का गौरव प्राप्त किया गया, साथ ही इनके द्वारा आंतरिक विषयों (इंडोर) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इसी प्रकार प्रशिक्षु राजित यादव द्वारा बाह्य विषयों (आउटडोर) में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS