रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।.पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों/कर्मचारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यप्रणाली अपनाने हेतु निर्देशित किया तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
No comments:
Post a Comment