Wednesday, April 29, 2026

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने "टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अन्तर्गत आज तहसील चायल की ग्राम बिगहरा उस्मानपुर में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों में दोनों पक्षों को सुना एवं उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी, नेवादा से कहा कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चकरोड़ों के चिन्हांकन के उपरांत चकरोड़ों का निर्माण कार्य शीघ्र कराई जाए।
कैम्प में कमला देवी ने बताया कि लेखपाल द्वारा वरासत नहीं किया जा रहा है, मौके पर लेखपाल ने अवगत कराया कि वरासत कर दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए उप जिलाधिकारी से कहा कि प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराई जाए।
 कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 955, 684 एवं 114, जो खतौनी में चकरोड दर्ज हैं, इन सभी चकरोड़ों का सीमांकन करा दिया। इसके साथ ही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 140 के भूमि विवाद का निस्तारण किया। गाटा संख्या 358 मि0 में वरासत के प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS