रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : दिनांक 25.03.2026 को थाना कोखराज पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी थी कि बीते कल मेरी नाबालिग पुत्री जो हाईस्कूल की परीक्षा देने गयी थी अभी तक वापस नहीं आयी है काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा थाना कोखराज पुलिस को बालिका की सकुशल बरामदगी एवं घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।कार्यवाही का विवरण- इसी क्रम में इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से पीडिता को दिनांक 22.04.2026 को जनपद कासगंज से बरामद करते हुये नियमानुसार मेडिकल परीक्षण एवं बयान दर्ज कराया गया था। पीड़िता द्वारा अपने कथन में बताया गया कि अभियुक्तगण उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले गए, जबरन उसके साथ गलत सम्बन्ध स्थापित किए गए तथा उसे पैसा लेकर बेचा गया एवं एक उम्र दराज व्यक्ति से शादी करा दी गई। सभी अभियुक्तगण उसे घेरकर कमरे में बन्द रखते थे एवं मार-पीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक देते थे। उपरोक्त क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिस/चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि रोही चौराहे के पास कुछ संदिग्ध पुरूष व महिलाऐं एक लडकी की फोटो लेकर उसकी तलाश कर रहे है, इस सूचना पर तत्काल थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि यह लोग मुकदमा उपरोक्त की पीडिता की तलाश कर रहे है। पूर्ण विश्वास होने पर कि उपरोक्त व्यक्त मु0अ0सं0 162/26 के वांछित अभियुक्त है। अभियुक्तों की नियमानुसार गिरफ्तारी करते हुये विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पूछताछ का विवरण- पूछताछ से ज्ञात हुआ कि दिनांक 25.03.2026 को लड़की नाराज होकर घर से बिना बताये कानपुर चली गयी थी, कानपुर रेलवे स्टेशन पर उसे अंशू नाम का व्यक्ति मिला जो उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया 02-03 दिन तक अपने साथ रखा एवं उसके बाद अपने दोस्त शाहरुख के कमरे पर ले गया एवं कुछ दिन वहा पर रखा इसके बाद उसने अपने परिचित की महिला अनुराधा के सहयोग से पीडिता को मंजू देवी नाम की महिला को 70,000 रुपये में बेच दिया था। मंजू ने पीडिता को खरीदकर अपने देवर सुमित से उसकी शादी करा दी थी।गिरफ्तार अभियुक्त - 1. सुमित कुमार पुत्र स्व० रामेश्वर निवासी गौसगंज थाना पटियाली जनपद कासगंज। 2. अनुराधा पत्नी हरी सिंह निवासी ग्राम उमरायपुर थाना सिकन्दराराव जनपद हाथरस। 3. मंजू उर्फ फूलमती पत्नी रवीन्द्र निवासिनी गौसगंज थाना पटियाली जनपद कासगंज। 4. शाहरुख हुसैन पुत्र रिजवान निवासी नया गांव अलीपुर थाना सराय जनपद एटा। 5. अंशू जाटव पुत्र नवाब सिंह निवासी नगल बगिया थाना घीरोर जनपद मैनपुरी।बरामदगी विवरण- 07 अदद मोबाइल एवं 13150/- रुपये नकद। सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0 162/2026 धारा 137 (2)/87/65(1)/64 (2) एम/70 (2)/143(4/6)/144(1)/98 99/115(2)/299/127/126/3 (5) बीएनएस व धारा 5 (G) (N) / 6 पॉक्सो एक्ट थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना कोखराज पुलिस टीम
No comments:
Post a Comment