रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : तहसील दिवस के अवसर पर तहसील चायल में क्षेत्राधिकारी चायल श्री अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कौशाम्बी एवं उपजिलाधिकारी चायल के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment